यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बस प्रभु राम को चुनाव में उम्मीदवार घोषित करना बाकी', संजय राउत का बीजेपी पर हमला
संजय राउत ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर के राजनीतिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के लिए एकमात्र चीज ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर संजय राउत ने भाजपा पर कसा तंज
- प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं, जो भाजपा प्रचार और रैलियां कर रही- संजय राउत
- भाजपा के लिए सिर्फ यही कहना बाकी है कि हमारे उम्मीदवार श्री राम होंगे- संजय राउत
एजेंसी, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। दरअसल, उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भाजपा के लिए एकमात्र चीज 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करना है।
अयोध्या दौरे को लेकर पीएम मोदी पर तंज
संजय राउत ने यह तंज प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर कसा है। संजय राउत ने कहा, "अब भाजपा की ओर से 22 जनवरी को ऐलान होगा कि हम प्रभु श्री राम को चुनाव में खड़ा कर रहे हैं, सिर्फ यही बाकी रह गया है। राम जी के नाम पर इतनी राजनीति हो रही है कि सिर्फ यही कहना बाकी है कि हमारे उम्मीदवार श्री राम होंगे।"
#WATCH मुंबई: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "... अब भाजपा की ओर से 22 जनवरी को ऐलान होगा कि हम प्रभू श्री राम को चुनाव में खड़ा कर रहे हैं, सिर्फ यही बाकी रह गया है। राम जी के नाम पर इतनी राजनीति हो रही है कि सिर्फ यही कहना बाकी है कि हमारे उम्मीदवार श्री राम होंगे।" pic.twitter.com/8PZAN1ALAB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
प्राण प्रतिष्ठा में उद्धव ठाकरे
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उद्धव ठाकरे की मौजूदगी को लेकर किए गए सवाल पर संजय राउत ने कहा, "ठाकरे निश्चित रूप से जाएंगे, लेकिन भाजपा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही जाएंगे। यह कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है। बीजेपी इस समारोह के लिए खूब रैलियां और प्रचार कर रही है, लेकिन इसमें पवित्रता कहां है।"
खबरें और भी
अयोध्या धाम जंक्शन का किया उद्घाटन
मालूम हो कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया है। इस दौरान उन्होंने दो नई अमृत भारत ट्रेन और छ: नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।