विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दक्षिण भारत में स्थापित हो सुप्रीम कोर्ट की बेंच', सिद्धारमैया ने की मांग

Published: Sun, 19 Apr 2026 12:13 AM (IST)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दक्षिण भारत में सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच स्थापित करने की वकालत की है। उन्होंने ...और पढ़ें

'दक्षिण भारत में स्थापित हो सुप्रीम कोर्ट की बेंच', सिद्धारमैया ने की मांग

'दक्षिण भारत में स्थापित हो सुप्रीम कोर्ट की बेंच', सिद्धारमैया ने की मांग

HighLights

  1. सिद्दरमैया ने दक्षिण भारत में सुप्रीम कोर्ट बेंच की मांग की।

  2. न्याय सुनिश्चित करने और लंबित मामलों को कम करने में सहायक।

  3. न्यायपालिका में सुधार, बुनियादी ढांचे और क्षमता बढ़ाने पर जोर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि दक्षिण भारत में सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच की स्थापना न्याय सुनिश्चित करने में बहुत मददगार साबित होगी। वह एआई के युग में न्यायपालिका की पुनर्कल्पना' विषय पर आयोजित न्यायिक अधिकारियों के 22वें द्विवार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मामलों का लंबित रहना गंभीर चिंता का विषय है जो न्याय की समयबद्धता को प्रभावित करता है। हालांकि, प्रौद्योगिकी इस समस्या के समाधान के लिए उपकरण प्रदान कर सकती है, लेकिन इसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, न्यायिक क्षमता बढ़ाने और अदालती प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण करने जैसे प्रणालीगत सुधारों द्वारा पूरक बनाया जाना चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच में सुधार की भी प्रबल और अनिवार्य आवश्यकता है। दक्षिण भारत में सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच की स्थापना न्याय सुनिश्चित करने में बहुत मददगार साबित होगी।''

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'तमिलनाडु में कठपुतली सरकार स्थापित करना चाहती है भाजपा', राहुल गांधी ने बोला हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।