विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sikkim Flood: सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को बचाया गया, बस के जरिए ले जा रहे शिलांग

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 07 Oct 2023 12:02 PM (IST)

सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ...और पढ़ें

सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को बचाया गया (Image: x/@SangmaConrad)
सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को बचाया गया (Image: x/@SangmaConrad)

HighLights

  1. बाढ़ प्रभावित सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को सफलतापूर्वक निकाला गया
  2. सभी छात्रों को शिलांग ले जा रहे हैं
  3. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने दिया अपडेट

पीटीआई, शिलांग। Sikkim Flash Flood: बाढ़ प्रभावित सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को सफलतापूर्वक निकाला गया। सभी छात्रों को शिलांग ले जा रहे हैं।

बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने शनिवार को समाचार एजेंसी PTI को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये 26 छात्र पांच वाहनों में सिक्किम के मजीतर से निकले और शुक्रवार आधी रात के आसपास पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार रात को ही सिलीगुड़ी से शिलांग तक उनके परिवहन के लिए एक बस की व्यवस्था की गई।

मेघालय के मुख्यमंत्री ने दिया अपडेट

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, 'मेघालय के 26 छात्रों को लेकर एक बस कल शाम सिलीगुड़ी के रास्ते सिक्किम के मजीतर से रवाना हुई, कोकराझार को पार कर गई है और शिलांग के रास्ते पर है। हमारे छात्रों को सुरक्षित देखकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पढ़ रहे मेघालय के छात्रों ने सिक्किम की मौजूदा स्थिति के कारण घर वापस लौटने में सहायता के लिए उनसे संपर्क किया था। 

मेघालय सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अधिकारी ने कहा कि सिक्किम में फंसे लोगों की मदद के लिए मेघालय सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 1800 345 3644 जारी किया है।

142 लोग अब भी लापता

मंगलवार (3 अक्टूबर) देर रात उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें सात सैन्यकर्मियों सहित 26 लोग मारे गए। वहीं, 142 लोग लापता हैं। अचानक आई बाढ़ में 1,200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए, सुरम्य हिमालयी राज्य में 13 पुल भी बह गए है।

यह भी पढ़े: Sikkim Flood: सिक्किम में स्कूल-कॉलेज 15 अक्टूबर तक बंद, दूर्गा पूजा को लेकर CM तमांग ने दिया अपडेट

यह भी पढ़े: Sikkim Flood: सात जवान समेत 51 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, कई बेघर; सिक्किम में आई बाढ़ से कितनी हुई तबाही?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।