Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikkim Tourism: 'राज्य का मौसम बहुत सुहावना है', सिक्किम सरकार ने पर्यटकों को घूमने के लिए आमंत्रित किया

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 02:23 PM (IST)

    इन सर्दियों के मौसम में जो लोग सिक्किम घूमने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए सिक्किम सरकार ने जरूरी जानकारी दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि उत्तरी सिक्क ...और पढ़ें

    एडिशनल सेक्रेटरी बंदना छेत्री ने पर्यटकों से सिक्किम की यात्रा करने का आग्रह किया (फाइल फोटो)
    एडिशनल सेक्रेटरी बंदना छेत्री ने पर्यटकों से सिक्किम की यात्रा करने का आग्रह किया (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. राज्य के सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर्यटकों के लिए खुले हैं
    2. बंदना छेत्री ने पर्यटकों से सिक्किम की यात्रा करने का आग्रह किया

    पीटीआई, गंगटोक। इन सर्दियों के मौसम में जो लोग सिक्किम घूमने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए सिक्किम सरकार ने जरूरी जानकारी दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि उत्तरी सिक्किम के ऊपरी हिस्सों को छोड़कर हिमालयी राज्य के सभी फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर्यटकों के लिए खुले हैं।

    सिक्किम सरकार के पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग की एडिशनल सेक्रेटरी बंदना छेत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों के अंतर्गत आने वाले गंगटोक, नामची, सोरेंग, पाक्योंग और ग्यालशिंग यात्रा के लिए सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस त्योहारी सीजन में इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति बहुत अच्छी है।

    राज्य के सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर्यटकों के लिए खुले हैं

    सिक्किम सरकार ने सोमवार को पर्यटकों के लिए एक सलाह जारी करते हुए कहा, "सिक्किम के उत्तरी हिस्से को छोड़कर, जो पहुंचने योग्य नहीं है, राज्य के अन्य सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर्यटकों के लिए खुले हैं। यहां किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है क्योंकि तीस्ता नदी में आई बाढ़ का प्रभाव अब सामान्य हो गया है।"

    बंदना छेत्री ने पर्यटकों से सिक्किम की यात्रा करने का आग्रह किया

    बंदना छेत्री ने पर्यटकों से सिक्किम की यात्रा करने का आग्रह किया। सिक्किम अपनी प्राचीन प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। बता दें कि सिक्किम में 4 अक्टूबर को बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसमें 40 लोग मारे गए थे।

    खबरें और भी

    वहीं, सिक्किम में पर्यटन उद्योग काफी समृद्ध है, राज्य में हर साल दस लाख से ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने सिक्किम को 2024 में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थलों की लिस्ट में शामिल किया है।

    ये भी पढ़ें: Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा आज भी जहरीली, क्या सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल आपका शहर; पढ़ें अपडेट