Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bengal Election Result: सिलीगुड़ी सीट पर भाजपा की जीत, 73 हजार वोटों के अंतर से शंकर घोष ने लहराई विजय पताका

    Updated: Mon, 04 May 2026 08:58 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के शंकर घोष ने टीएमसी के गौतम देव को 73,192 वोटों के बड़े अंतर से हराया। घोष को कुल 1,20,760 वोट मिले, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भाजपा के शंकर घोष ने सिलीगुड़ी सीट जीती।

    2. टीएमसी के गौतम देव को 73,192 वोटों से हराया।

    3. शंकर घोष को कुल 1,20,760 वोट मिले।

    डिजिटल डेस्क, कोलकाता। (Gautam Deb vs Shankar Ghosh) पश्चिम बंगाल के चुनाव में खास सीटों में एक सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला हुआ। इस बार सिलीगुड़ी सीट पर टीमएसी के गौतम देव और भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के बीच टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन मतगणना पूरी होने से पहले मुकाबला एकतरफा हो गया।

    अंतिम राउंड में  भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 73192 वोटों से जीत हासिल की है, शंकर घोष को कुल 120760 वोट मिले। वहीं, उनके विरोधी टीएमसी प्रत्याशी गौतम देव को 47568 वोट मिले।

    Siliguri Assembly Election Result 2026: सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पर पहले ही राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने पावरफुल कमबैक किया है। सिलीगुड़ी में कुल 15 राउंड में मतगणना हुई, जिसकी राउंड दर राउंड डिटेल यहां दी गई है-

    • पहला राउंड: भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने पहले राउंड में 11260 वोट हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 3872 वोट मिले हैं। बता दें कि पहले चरण की वोटिंग के दौरान 90.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
    • दूसरा राउंड: भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने दूसरे राउंड में 11303 वोट (कुल- 22563) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 4860 (कुल- 8732) वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों को अंतर 16907 रहा।
    • तीसरा राउंड: भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने तीसरे राउंड में 11159 वोट (कुल- 33722) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 4173 (कुल- 12905) वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों को अंतर 20817 रहा।
    • चौथा राउंड: चौथे राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 10902 वोट (कुल- 44624) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 3716 (कुल- 16621) वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों को अंतर 28003 रहा।
    • पांचवां राउंड: पांचवें राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 8027 वोट (कुल- 52651) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 4300 (कुल- 20921) वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों को अंतर 31730 पहुंच गया।
    • छठवां राउंड: छठवें राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 10950 वोट (कुल- 63601) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 3320 (कुल- 24241) वोट मिले। 
    • सातवां राउंड: सातवें राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 11454 वोट (कुल- 75055) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 3050 (कुल- 27291) वोट मिले।
    • आठवां राउंड: आठवें राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 9068 वोट (कुल- 84123) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 3460 (कुल- 30751) वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों को अंतर 53372 पहुंच गया।
    • नौवां राउंड: नौवें राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 8240 वोट (कुल- 92363) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 4152 (कुल- 34903) वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों को अंतर 57460 पहुंच गया।
    • दसवां राउंड: दसवें राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 8456 वोट (कुल- 100819) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को 3922 (कुल- 38825) वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों को अंतर 61994 पहुंच गया।
    • 11वें से 14वां राउंड: 11वें से 14वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने कुल 119187 हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को कुल 47010 वोट मिले। शंकर घोष 72811 वोटों से आगे रहे। 
    • अंतिम राउंड: 15वें और अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने 565 वोट (कुल- 119752) हासिल किए। वहीं, टीएमसी के गौतम देव को कुल 184 वोट (कुल- 47194) मिले। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद शंकर घोष 73192 वोटों से विजेता घोषित कर दिया गया।

    सिलीगुड़ी विधानसभा सीट का इतिहास

    सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में हुई थी। शुरुआत में यह एक संयुक्त सीट थी। 1977 से लेकर 2011 तक यहाँ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) का एकछत्र राज रहा। अशोक भट्टाचार्य यहाँ के सबसे प्रमुख नेता रहे हैं। 

    सिलीगुड़ी विधानसभा: 2026 के चुनाव का समीकरण

    सिलीगुड़ी सीट जो कभी वामपंथ का गढ़ मानी जाती थी, 2021 के चुनावों के बड़े उलटफेर के भाजपा का प्रभाव बढ़ा है, जिसे टीएमसी के लिए चुनौती के रूप में माना जा रहा है।

    खबरें और भी