Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coronavirus Updates: देश में कम हो रहा कोरोना का असर! 24 घंटे में आए 2 हजार से कम मामले; एक्टिव केस भी घटे

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 10:22 AM (IST)

    Covid-19 Cases in India देश में कोरोना का असर अब कम होता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के दो हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्र ...और पढ़ें

    Coronavirus Updates: देश में कम हो रहा कोरोना का असर!
    Coronavirus Updates: देश में कम हो रहा कोरोना का असर!

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में कोरोना वायरस (Covid-19 Cases in India) के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,957 नए केस मिले हैं।

    8 लोगों की मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 8 लोगों की मौत भी हुई है। सिर्फ केरल में ही कोरोना से तीन लोगों की जान गई है।

    कम हुए Covid-19 के एक्टिव केस

    कोरोना के घटते मामलों के बीच एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,654 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस अब 28,079 से घटकर 27,374 हो गए हैं।

    अब तक कितने मामले आए?

    देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 46 लाख 16 हजार 394 हो गई है। मृतकों की संख्या अब 5 लाख 28 हजार 822 हो गई है। इसके साथ ही कुल 4 करोड़ 40 लाख 60 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं।

    • कोरोना के एक्टिव केस- 0.06%
    • रिकवरी रेट- 98.75%
    • डेली पाजिटिविटी दर- 0.71%
    • साप्ताहिक पाजिटिविटी दर- 1.21%

    कितने लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन?

    देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 219 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.65 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। लगभग 95 करोड़ दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 21.49 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। बीते 24 घंटे में 5 लाख 3 हजार 576 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

    खबरें और भी

    एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर...

    ये भी पढ़ें:

    Jalandhar News: फिर सक्रिय होने लगा कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बरकरार

    कोरोना की तरह क्या डेंगू होने के बाद भी बनती है एंटीबाडी? जानें दोबारा मच्छर का डंक कितना है खतरनाक