विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: भाजपा नेता किरीट सोमैया का बड़ी घोषणा, अवैध ढांचा गिराने के लिए निकालेंगे 'हथौड़ा रैली'

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:01 AM (IST)

पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 24 अक्टूबर को एक "हथौड़ा" रैली करेंगे। इसका ...और पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल के पास बनी मस्जिद को गिराने के लिए सोमैया कल करेंगे "हथौड़ा" रैली (फोटो- पीटीआई)

मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल के पास बनी मस्जिद को गिराने के लिए सोमैया कल करेंगे "हथौड़ा" रैली (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. सोमैया ने कहा, एयरपोर्ट के पास इस ढांचे का होना सुरक्षा के लिए चिंता का विषय

  2. एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास निकाला विरोध मार्च 

पीटीआई, मुंबई। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 24 अक्टूबर को एक "हथौड़ा" रैली करेंगे। इसका उद्देश्य मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल- 2 के पास बनी एक "अवैध" मस्जिद को गिराना है।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट जैसी संवेदनशील जगह के पास इस तरह के ढांचे का होना सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। सोमैया ने दिन में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास एक विरोध मार्च निकाला।

आरोप लगाया कि यह मस्जिद वीआइपी अराइवल गेट और टैक्सी स्टैंड के पास एक संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकारी एजेंसियों और मुंबई मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ बातचीत होने के बावजूद अधिकारियों ने इस ढांचे के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

14 अक्टूबर को भेजे गए एक कानूनी नोटिस में सोमैया ने अपने वकील जितेंद्र जी. शर्मा के जरिये मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विष्णु झा से मांग की कि इस मस्जिद को तुरंत हटाया जाए।

इस नोटिस में सोमैया द्वारा पांच सितंबर को की गई एक शिकायत का जिक्र है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यह मस्जिद वीआइपी "अराइवल" गेट से लगभग 50 मीटर दूर, एक संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में स्थित है। दावा किया गया है कि यह ढांचा लगभग 2,000 वर्ग फुट में फैला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।