Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vietnam Facts: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के दौरे से फिर चर्चा में वियतनाम, जानें इससे जुड़ी 10 जरूरी बातें

    By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 06:28 PM (IST)

    नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (American President Joe Biden) वियतनाम के लिए रव ...और पढ़ें

    वियतनाम देश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
    वियतनाम देश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

    HighLights

    1. वियतनाम देश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
    2. वियतनाम जाने के लिए भारतीयों को होती है पर्यटक वीजा की जरूरत
    3. वियतनाम से कई चीजों का आयात करता है भारत

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के पहले और दूसरे सत्र में शामिल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वियतनाम रवाना हो गए हैं। जी20 शिखर सम्मेलन के समापन से पहले ही बाइडन वियतनाम के निकल गए, जिसके बाद से वह देश चर्चा में है।

    भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस समिट में शामिल होने के लिए कई विश्व नेता नई दिल्ली पहुंचे। पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी नेताओं का भारत मंडपम में स्वागत किया और इसके बाद बैठक का आयोजन हुआ।

    राष्ट्रपिता को अर्पित की श्रद्धांजलि

    दूसरे दिन यानी 10 दिसंबर की सुबह पहले सभी विश्व नेता राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे और इसके बाद वापस भारत मंडपम पहुंचे। यहां पर पौधारोपण होने के बाद सभी नेता तीसरे सत्र (वन फ्यूचर) पर चर्चा करने वाले थे, इसके पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम दौरे पर निकल गए।

    राष्ट्रपति जो बाइडन वियतनाम से ही अमेरिका वापसी करेंगे। बाइडन के भारत दौरे पर उनकी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। इसी बीत, लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर बाइडन किस कारण से वियतनाम का दौरा कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि अमेरिका लगातार वियतनाम से अपने रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का यह दौरा उसी कड़ी में आयोजित किया गया है। इस खबर में हम आपको वियतनाम से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।