विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम, लिंक से लिंक जोड़ा तो... मेघालय पुलिस ने बताई हनीमून मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी

Published: Mon, 09 Jun 2025 03:01 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jun 2025 03:58 PM (IST)

Sonam Raghuvanshi arrest इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में पत्नी सोनम ...और पढ़ें

Sonam Raghuvanshi arrest राजा हत्याकांड पर पुलिस ने खोले सोनम के राज। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
Sonam Raghuvanshi arrest राजा हत्याकांड पर पुलिस ने खोले सोनम के राज। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा की हत्या उसी की पत्नी सोनम ने की।
  2. 7 दिनों में एसआईटी ने सबूत जुटाए और अपराधियों को पकड़ा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर की सोनम की बेवफाई की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। इंदौर का कपल राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून पर मेघालय गए थे, जहां पति की हत्या हो जाती है। अब हत्या के पीछे का हर राज सामने आ रहा है।

आज ही सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi arrest) के यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार होने के बाद उसके पति की मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा की हत्या उसी की पत्नी सोनम ने की थी, ये बात मेघालय के डीजीपी ने बताई। डीजीपी ने कई और खुलासे भी किए हैं।

SIT ने जुटाए सबूतः SP ने किए कई खुलासे 

  • राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस पर खुलासा करते हुए ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा बताया कि शुरुआत में उन्हें शक भी नहीं हुआ कि ये हत्या है। उन्होंने कहा कि हम कपल की तलाश कर रहे थे। हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी, लेकिन कोई नहीं मिला।
  • SP ने बताया कि राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मिला, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया और जांच शुरू हुई।
  • 7 दिनों में एसआईटी ने पर्याप्त सबूत जुटाए और वहां जाकर अपराधियों तक पहुंच बनाई।
  • उन्होंने कहा कि अगर हम आज इस मामले के डॉट से डॉट जोड़ते हैं तो प्रारंभिक जांच से पता चलेगा कि इस मामले में पूरा मकसद क्या था और अपराध को कैसे अंजाम दिया गया।

राज था मास्टरमाइंड, सोनम के साथ रची साजिश

पुलिस ने बताया कि असल में सोनम के साथ उसका प्रेमी राज कुशवाह था, जिन्होंने मिलकर साजिश रची। पुलिस ने कहा कि जब दोनों रिमांड पर मेघालय आएंगे तो हम आखिरकार पुष्टि कर पाएंगे कि कैसे सब कुछ हुआ। एसपी ने कहा कि इतने दिनों तक सोनम और अन्य आऱोपी भूमिगत थे और कल जब हमारा ऑपरेशन शुरू हुआ, तो अचानक वह सामने आ गई।

दरअसल, राजा की मां ने बताया कि सोनम ने ही हनीमून का प्लान बनाया था और उसी ने टिकट बुक की थी। हालांकि, पुलिस को एक कड़ी ये भी मिली कि सोनम ने जाने की टिकट तो बुक करवाई थी, लेकिन वापसी की टिकट नहीं बुक करवाई। 

सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

चार लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले में सबसे पहले ललितपुर के 19 वर्षीय आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इंदौर के 22 साल के विशाल सिंह चौहान और फिर 21 वर्ष के राज सिंह कुशवाह को पकड़ा गया। आज सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया और दोपहर में सागर जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इन लोगों ने 23 मई को अपराध किया और उसके तुरंत बाद भाग गए।

उपमुख्यमंत्री बोले- सीएम भी चिंतित थे, सो तक नहीं पाए

मामले पर मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोनम ने यूपी में खुद को आत्मसमर्पण कर दिया है, हम उसे आगे की जांच के लिए शिलांग लाने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक वो मेघालय के लोगों और सरकार को दोषी ठहराते रहे हैं।

चूंकि हमने पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इसलिए उनके लिए सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और एक दिन उन्हें मेघालय के खिलाफ अपने बयान वापस लेने होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और हमारी सरकार ने मामले में अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि मामले पर सीएम भी काफी चिंता में थे, वो शायद ही सो पाए, क्योंकि हम इस रहस्य को जल्द से जल्द सुलझाना चाहते थे। 

यह भी पढ़ें- हनीमून प्लान, राजा का शव और वापसी की टिकट... ऐसे उठा सोनम की बेवफाई से पर्दा; पुलिस ने यूं सुलझायी मर्डर मिस्ट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।