Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या राज कुशवाहा सोनम का मोहरा था, कोई और है मास्टरमाइंड? राजा रघुवंशी मर्डर केस में आया ट्विस्ट

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 09:46 AM (IST)

    इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। आशंका है कि सोनम रघुवंशी ने राज कुशवाह को राजा को मारने के लिए मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया। र ...और पढ़ें

    सोनम दीदी के नाम से सेव था राजा के फोन में नंबर
    सोनम दीदी के नाम से सेव था राजा के फोन में नंबर

    HighLights

    1. परिवार वालों के मुताबिक वह सोनम को दीदी ही कहता था।
    2. पुलिस की जांच में चार संदिग्ध बैंक अकाउंट भी मिले हैं।

    जेएनएन, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सोनम रघुवंशी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। आशंका है कि सोनम ने राज कुशवाह को राजा को मारने के लिए मोहरे की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन इस पूरी घटना में असली किरदार कोई और हो।

    राज के फोन में सोनम का मोबाइल नंबर सोनम दीदी के नाम से सेव था। घर पर भी फोन आने पर दीदी बोलकर ही संबोधित करता था। सोनम से सिर्फ काम के सिलसिले में उसकी बात होती थी। ऐसा सोनम के भाई गोविंद ने भी अपने बयान में बताया है। स्वजनों ने भी कहा है कि वह सोनम दीदी कहकर ही संबोधित करता था।

    मुख्य किरदार कौन है फिर?

    ऐसे में किसी को ये बात रास नहीं आ रही कि दोनों प्रेमी हैं। इन तमाम बातों से संदेह पैदा होता है कि इस मामले में मुख्य किरदार कोई और हो सकता है और राज को सोनम ने सिर्फ मोहरा बनाया हो। पुलिस की जांच की जद में चार संदिग्ध बैंक अकाउंट भी मिले हैं। जिनमें लाखों रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ है।

    राज से बिजनेस संबंधित काम करवाती थी सोनम

    इसमें एक करंट अकाउंट भी है। चारों खाते देवास के जितेंद्र रघुवंशी के नाम के हैं। पता चला है कि राज से सोनम बिजनेस संबंधित सारे काम लेती थी। यहां तक कि हवाला का पूरा काम भी राज ही देखता था। इसी संबंध में दोनों की बात होती थी। इन्कार नहीं किया जा सकता कि राज की जगह कोई तीसरा व्यक्ति सोनम के संपर्क में हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शातिर सोनम से सच उगलवाने के लिए पुलिस ने चली थी ये चाल, राज का नाम सुनते ही बता दी पूरी बात