'किताब आएगी तो तमाशा तो होना ही है', संस्मरण रिलीज से पहले बोलीं सोनिया गांधी- दूसरों ने खूब सुनाई, अब मेरी बारी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि यह ...और पढ़ें

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' 10 नवंबर को होगी रिलीज (स्क्रीनग्रैब- ANI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह अपनी किताब के बारे में छोटे-छोटे अंशों में जानकारियां दे रही हैं। इस बीच उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, 'यह किताब जब आएगी तो कुछ तमाशा होना तय है।
आखिर दशकों तक दूसरे लोगों ने बढ़ा-चढ़ाकर मेरी कहानी सुनाई थी। अब मेरी बारी है। जब मैं खुद अपनी कहानी दुनिया को बताऊंगी।'
सोनिया गांधी ने वीडियो में कहा, 'मुझे लगा कि चूंकि मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, और उसमें से काफी कुछ पूरी तरह सही नहीं है, या तो वह मनगढ़ंत है या फिर उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है, इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे अपनी कहानी खुद लिखनी चाहिए और तथ्यों और घटनाओं को वैसे ही बताना चाहिए, जैसी वे वास्तव में थीं।'
पढ़ने के बाद बदल सकती लोगों की राय
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि उनके संस्मरण को पढ़ने के बाद कुछ लोगों की उनके प्रति राय बदल सकती है, जबकि कुछ अन्य लोगों की राय और अधिक नकारात्मक हो सकती है।
उन्होंने कहा, 'लोगों की अलग-अलग राय होती है। हो सकता है कि कुछ लोग मेरे बारे में अपनी राय बदल लें। कुछ लोगों की राय और खराब हो सकती है, लेकिन ऐसा ही होता है। जब आप कोई किताब लिखते हैं या सार्वजनिक जीवन में होते हैं, तो ऐसा ही होता है। जैसा कि आप लोग यहां कहते हैं, तमाशा तो होना ही है।'
क्या है किताब में?
बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव शीर्षक वाला यह संस्मरण सोनिया गांधी के पूरे जीवन की बातें है। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इटली में बीते उनके बचपन से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते और उन व्यक्तिगत त्रासदियों व संघर्षों का उल्लेख है।
सोनिया गांधी ने अपने बचपन के दिनों से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, शादी, राजनीति में एंट्री तक की बातें की हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष बनने और फिर यूपीए सरकार के दौर की भी कई चीजों के बारे में रोचक और अहम जानकारियां दी हैं
इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने बचपन के दिनों से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, शादी, राजनीति में एंट्री तक की बातें की हैं. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष बनने और फिर यूपीए सरकार के दौर की भी कई चीजों के बारे में रोचक और अहम जानकारियां दी हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस किताब का प्रकाशन 'नोफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप' का इंप्रिंट अल्फ्रेड ए. नोफ कर रहा है, जिसकी घोषणा 18 अगस्त को की गई थी। अब यह किताब 10 नवंबर को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।