विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीडीसीए विवाद पर बोलीं सोनिया, 'क्या हर मामलों के लिए मैं दोषी हूं'

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Mon, 21 Dec 2015 04:54 PM (IST)

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के निशाने पर आए वित्त मंत्री अरुण जेटली के विरोध और समर्थन में आवाजें तेज हो गयी हैं। सत्ता पक्ष जहां खुलकर उनके समर्थन में हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के निशाने पर आए वित्त मंत्री अरुण जेटली के विरोध और समर्थन में आवाजें तेज हो गयी हैं। सत्ता पक्ष जहां खुलकर उनके समर्थन में हैं वहीं विपक्ष ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि क्या वो हर मामलों के लिए दोषी हैं, डीडीसीए में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले को कांग्रेस ने कभी नहीं उठाया था। कुछ दिनों पहले वित्त मंत्री ने इशारों इशारों में कहा था कि उनकी पार्टी का एक सांसद सोनिया से मिलकर उनकी राजनीतिक साथ को खत्म करने में जुटा हुआ था।

भाजपा नेताओं का क्या है कहना

भाजपा के तमाम बड़े नेता वित्तमंत्री के समर्थन में उठ खड़े हुए हैं। संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कीर्ति आजाद के बयान को पार्टी ने संज्ञान में लिया है, जहां तक जेटली जी का सवाल है तो वो बेदाग हैं।

कीर्ति आजाद के बयान पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो लोग झूठ के झाड़ पर झुनझुना बजाते हैं वो झुनझुना बजने के पहले ही टूट जाता है।

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पूरी पार्टी जेटली जी के साथ है। पार्टी को उन पर गर्व है राजनीतिक मकसद से उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

केजरीवाल समेत कीर्ति आजाद पर जेटली ने दर्ज कराया केस