Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दक्षिण कोरिया और अयोध्या के बीच है 2000 साल पुराना नाता, राजदूत ने बताया दोनों देशों के बीच का कनेक्शन

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 03:09 PM (IST)

    दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक (Chang Jae-Bok) ने अयोध्या भारत और दक्षिण कोरिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार अयोध् ...और पढ़ें

    अयोध्या भारत और दक्षिण कोरिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण: चांग जे-बोक
    अयोध्या भारत और दक्षिण कोरिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण: चांग जे-बोक

    नई दिल्ली, एएनआई। रामलला (Ram temple) की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज चल रही है। उम्मीद है कि अगले साल से रामभक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसी बीच मंगलवार को दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक (Chang Jae-Bok) ने अयोध्या भारत और दक्षिण कोरिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण देती है दक्षिण कोरिया को इस समारोह में शामिल होने पर खुशी होगी।

    उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार या यूपी सरकार को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। अगर भारत सरकार आधिकारिक निमंत्रण देती है तो दक्षिण कोरिया इस कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश करेगा। 

    दक्षिण कोरिया का अयोध्या से नाता:चांग जे-बोक

    मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संबोधित करते हुए चांग जे-बोक ने कहा,"अयोध्या ऐतिहासिक रूप से हम दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि हमारी इतिहास की किताबों में बताया गया कि  2000 साल पहले एक भारतीय राजकुमारी की कोरियाई राजा से शादी हुई थी।

    राजकुमारी का संबंध 'अयुता' से था। चांग जे-बोक ने कहा कोरियाई भाषा में  अयुता का मतलब अयोध्या है।  हालांकि, उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया को उद्घाटन समारोह पर अब तक कोई पत्र या जानकारी नहीं मिली है।  

    श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई के दौरान मिले प्राचीन अवशेष

    बताते चलें कि बुधवार (13 सितंबर) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने जानकारी दी कि  श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। जिसमें कई मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं। उन्होंने ये जानकारी अपने एक्स हैंडल के जरिए साझा की। 

    सीएम योगी ने लिया राम मंदिर का जायजा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अगस्त को अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम के दर्शन किए। राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। बता दें कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया।

    खबरें और भी