विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SpiceJet की मुंबई से कांडला जा रही विमान की तकनीकी खराबी के बाद लैंडिंग, उड़ान के दौरान आया प्रेशराइजेशन अलर्ट

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 18 Feb 2023 09:04 PM (IST)

स्पाइसजेट के विमान शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। कंपनी की Q400 विमान उड़ान ...और पढ़ें

स्पाइसजेट की मुंबई से कांडला जा रही विमान की तकनीकी खराबी के बाद लैंडिंग।
स्पाइसजेट की मुंबई से कांडला जा रही विमान की तकनीकी खराबी के बाद लैंडिंग।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। स्पाइसजेट विमान शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। कंपनी की Q400 विमान उड़ान SG-2903 मुंबई से कांडला के लिए संचालित करने के लिए निर्धारित किया गया था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

टेक ऑफ के बाद आया केबिन प्रेशराइजेशन अलर्ट

उन्होंने कहा, "मुंबई से कांडला के लिए स्पाइसजेट Q400 विमान उड़ान SG-2903 संचालित करने के लिए निर्धारित किया गया था। विमान के टेक ऑफ करने के बाद केबिन प्रेशराइजेशन अलर्ट (Cabin Pressurisation Alert) आया। विमान में अलर्ट आने के बाद पीआईसी ने मुंबई लौटने का फैसला किया।"

विमान को उतारा गया मुंबई में सुरक्षित

उन्होंने कहा कि विमान के नीचे उतारने के लिए इस बारे में एटीसी को सूचित किया गया और विमान को मुंबई में सुरक्षित उतारा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस दौरान किसी यात्री या फिर चालक दल के किसी सदस्य की असुविधा की सूचना नहीं है। हालांकि, एयरलाइन ने विमान में सवार लोगों की संख्या के बारे में कोई जनकारी नहीं दी है। कंपनी के मुताबिक, मुंबई-तिरुपति उड़ान रद्द नहीं की गई है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "मुंबई-तिरुपति उड़ान रद्द नहीं की गई है। उड़ान के प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।"

यह भी पढ़ें- 

आईएआरसी का आकलन 2040 तक भारत समेत एशिया में 59% बढ़ेंगे कैंसर के नए मरीज, संतुलित भारतीय खाना कम करेगा खतरा

Fact Check : सूरज और चांद को साथ में दिखाती इस तस्वीर को बनाने में 16 कैमरे और 62 दिन नहीं लगे, सॉफ्टवेयर के जरिए की गई तैयार