विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SpiceJet के कर्मचारियों के साथ मारपीट करना आर्मी अफसर को पड़ा महंगा, नो फ्लाइट लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

Published: Tue, 26 Aug 2025 05:53 PM (GMT+05:30)

श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक आर्मी अफसर ने स्पाइस जेट के कर्मचारियों पर हमला किया जब उनसे अतिरिक्त सामान के ...और पढ़ें

आर्मी अफसर ने स्पाइस जेट के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
आर्मी अफसर ने स्पाइस जेट के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीनगर हवाई अड्डे पर कुछ दिनों पहले एक आर्मी अफसर ने स्पाइस जेट के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जब यात्री से अतिरिक्त सामान के लिए भुगतान करने को कहा गया तो उसने कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एयरलाइन ने आरोपी को नौ फ्लाई लिस्ट में पांच साल के लिए डाल दिया है।

समिति ने लिया ये एक्शन

अधिकारी ने जानकारी दी है कि वो अगले पांच साल तक स्पाइसजेट के किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से उड़ान नहीं भर सकते। अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) के अनुसार गठित एक समिति द्वारा लिया गया है।

पांच वर्षों में 379 यात्रियों को नो-फ्लाई सूची में रखा गया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा संसद में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले पांच वर्षों में 379 यात्रियों को नो-फ्लाई सूची में रखा है। 2020 में जहां केवल 10 लोगों को इस सूची में रखा गया था, वहीं यह संख्या लगातार बढ़ती गई; और इस वर्ष 30 जुलाई तक, 48 यात्रियों को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका था।

यह भी पढ़ें- नीतीश सरकार का अहम फैसला, नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की नीति पर लगी मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।