विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्रमसिंघे की भारत यात्रा से पहले श्रीलंका ने रिहा किए नौ तमिल मछुआरे

By Sachin kEdited By:
Updated: Mon, 14 Sep 2015 12:34 PM (IST)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा से पहले सद्भावना के तौर पर यजपानम जेल से नौ तमिल मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर ये मछुआरे गिरफ्तार किए गए थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा से पहले सद्भावना के तौर पर यजपानम जेल से नौ तमिल मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर ये मछुआरे गिरफ्तार किए गए थे।

पढ़ेंः विक्रमसिंघे आएंगे भारत

श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे जनवरी में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंच रहे हैं। तीन दिवसीय भारत प्रवास के दौरान विक्रमसिंघे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संवेदनशील मछुआरों के मसले पर भी चर्चा होने की संभावना है।

पढ़ेंः मछुआरों को भगाया

विक्रमसिंघे ने हाल में संपन्न संसदीय चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और चीन परस्त मङ्क्षहदा राजपक्षे को हराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में श्रीलंका का दौरा किया था। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 25 वर्षों के बाद कोलंबो की यात्रा की गई थी।