Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'नमक से सेमीकंडक्टर तक पहुंचा राज्य', बंगाल के बाद मिशन गुजरात पर पीएम मोदी; गिनाईं विकास की उपलब्धियां

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:01 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर में गुजरात के विकास मॉडल और भाजपा के प्रति जनसमर्थन की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य नमक उत्पादन से सेमीकंडक्टर और वि ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां (फोटो सोर्स- एएनआई)

    पीएम मोदी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां (फोटो सोर्स- एएनआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास मॉडल और भाजपा को लगातार मिल रहे जनसमर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात ने विकास के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है और आज राज्य देश के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब गुजरात केवल नमक उत्पादन के लिए जाना जाता था, लेकिन आज वही गुजरात सेमीकंडक्टर चिप, मेट्रो कोच और आधुनिक रेलवे के इंजन बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य अब विमान निर्माण की दिशा में भी तैयारी कर रहा है।

    उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंता जता रही है, तब गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य बना है जिसने अलग से ‘क्लाइमेट डिपार्टमेंट’ स्थापित किया है।

    भाजपा को लगातार मिल रहा जनसमर्थन

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के लोगों का भाजपा के प्रति विशेष स्नेह और आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि आज के राजनीतिक दौर में इतने लंबे समय तक जनता का समर्थन बनाए रखना और समय के साथ उसका बढ़ना अपने आप में शोध का विषय है।

    उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा को लगातार कई पीढ़ियों का समर्थन मिलता रहा है। उनके अनुसार, राज्य में तीन से चार पीढ़ियां ऐसी हैं जो लगातार भाजपा को आशीर्वाद देती आ रही हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में विकास और जनकल्याण की राजनीति को मजबूत किया है और जनता ने इसी विश्वास के कारण पार्टी का साथ लगातार बनाए रखा है।

    खबरें और भी

    बंगाल चुनाव नतीजों का भी किया जिक्र

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बंगाल का दुख गुजरात भी महसूस करता है और राज्य के हर कोने में लोगों के मन में बंगाल को लेकर चिंता दिखाई देती थी।

    उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद वहां लोगों में ऐसा उत्साह देखने को मिला मानो वे किसी बड़े बंधन से मुक्त हो गए हों। उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों में खुशी के आंसू साफ दिखाई दे रहे थे। मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई चुनाव परिणाम देखे हैं, लेकिन किसी चुनाव नतीजे का इतना गहरा प्रभाव पहली बार महसूस किया है।

    ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर भेजा जवाब, होर्मुज तनाव के बीच बढ़ी हलचल