विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुटखे के चक्कर में बवाल: नागपुर में सुरक्षाकर्मी ने अंदर जाने से टोका, तो गुस्से में आकर युवक ने पब में लगा दी आग

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:36 PM (IST)

महाराष्ट्र के नागपुर में एक पब में गुटखा का पैकेट लेकर अंदर जाने से रोक दिए जाने के बाद एक ...और पढ़ें

नागपुर में गुटखा पैकेट लेकर पब में घुसने से रोका, युवक ने लगा दी आग

नागपुर में गुटखा पैकेट लेकर पब में घुसने से रोका, युवक ने लगा दी आग

HighLights

  1.  नागपुर के पब में एंट्री न मिलने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

  2. आग लगने से पब में लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक पब में गुटखा का पैकेट लेकर अंदर जाने से रोक दिए जाने के बाद एक युवक इतना नाराज हुआ कि उसने बाद में उसी जगह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम शिवाजी नगर स्थित ‘द कैफे बैरल’ पब में प्रवेश करते समय 31 वर्षीय मोहनलाल तिवारी को सुरक्षा गार्ड ने गुटखा पैकेट के कारण रोक दिया।

मोहनलाल तिवारी एक शेफ हैं और जयप्रकाश नगर में ‘समोता’ नाम का रेस्तरां चलाते हैं। उन्होंने 10 देशों में काम किया है। गार्ड द्वारा दोस्तों के सामने रोके जाने पर वे खुद को अपमानित महसूस करने लगे।

बाद में उसी रात तिवारी ने अपने दोस्त शुभम विश्वकर्मा (23) की मदद ली, जो शहर के एक होटल में शेफ हैं। दोनों पब पहुंचे, वहां पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। वे भाग निकले, लेकिन सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकत कैद हो गई।

आग लगने से लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ। पब के मालिक हरिश गवई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अम्बाझरी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर राजेश लोही ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि दोनों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।