सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, कॉलेजियम ने की किसके नामों की सिफारिश?
सुप्रीम कोर्ट को जल्द ही तीन नए जज मिलेंगे। कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज।
HighLights
सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज।
कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट जजों की सिफारिश की।
सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय, अपरेश सिंह के नाम।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को तीन नए जज मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में पदोन्नति की सिफारिश की है।
सुप्रीम कोर्ट के प्रस्ताव के अनुसार, सोमवार को आयोजित बैठक के बाद कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल और दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की है।
तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को भी सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीएस नरसिम्हा शामिल हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
