विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्रकारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, Digital Devices को सीज किए जाने पर गाइडलाइन की मांग

By AgencyEdited By: Monika Minal
Published: Tue, 18 Oct 2022 12:14 PM (IST)

डिजिटल डिवाइसेज के जब्त किए जाने और इसे खंगाले जाने को लेकर पत्रकारों के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट में ...और पढ़ें

पत्रकारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, डिजिटल डिवाइसेज को लेकर गाइडलाइन की मांग
पत्रकारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, डिजिटल डिवाइसेज को लेकर गाइडलाइन की मांग

नई दिल्ली, एएनआइ। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को पत्रकारों द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई की गई और नोटिस जारी कर दिया गया है। याचिका में डिजिटल डिवाइसेज के सर्च और जब्त किए जाने मामले पर गाइडलाइन मांगी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी तरह की अन्य याचिकाओं के साथ इसे भी टैग कर दिया है।

इससे पहले अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मामले में केंद्र की ओर से दायर हलफनामे पर असंतोष जताया था। इंवेस्टिगेटिंग एजेंसियों द्वारा व्यक्तिगल इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेज को जब्त किए जाने पर गाइडलाइन की मांग वाली याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस संजय किशन कौल और एमएम सुंदरेश की बेंच ने कहा था, 'हम केंद्र की ओर से दायर जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार कप्पन को दी जमानत, 2020 में UAPA के तहत हुई थी गिरफ्तारी