Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kolkata Doctor Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस में SC ने लिया स्वत: संज्ञान, CJI चंद्रचूड़ की बेंच करेगी सुनवाई

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 18 Aug 2024 05:46 PM (IST)

    16 अगस्त को एडवोकेट उज्जवल गौड़ और रोहित पांडे ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर कोलकाता घटना का स्वत संज्ञान लेने की अपील की है। भारत के मुख्य ...और पढ़ें

    कोलकाता रेप-मर्डर केस में अब सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान (Image: ANI)
    कोलकाता रेप-मर्डर केस में अब सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान (Image: ANI)

    HighLights

    1. कोलकाता रेप-मर्डर केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
    2. CJI डीवाई चंद्रचूड़ करेंगे 20 अगस्त को सुनवाई

    एएनआई, नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप-हत्या मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। 9 अगस्त को हुई इस घटना से देश भर में आक्रोश फैल गया, जिसके कारण देश के कई राज्यों में मेडिकल पेशेवरों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का एलान किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी।

    20 अगस्त को होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट का ये हस्तक्षेप बढ़ते प्रदर्शन और लोगों के दबाव के बीच आया है। दरअसल, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले दो वकीलों और तेलंगाना के एक डॉक्टर ने CJI चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया।

    CBI के पास हैं मामला

    बता दें कि इस मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही है। इस हादसे के बाद से भारत के मेडिकल पेशवरों, खासकर महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। 

    कोलकाता की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में पड़ा हुआ मिला था। अपराध के सिलसिले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। हालांकि, पीड़िता के परिवार और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह अपराध सामूहिक बलात्कार था और वे यह सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच की माँग कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    IMA का देशव्यापी हड़ताल

    शव के पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई है कि पीड़िता की मौत से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। देश में डॉक्टरों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मारे गए डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की है। शनिवार को आईएमए ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान करते हुए सभी गैर-जरूरी चिकित्सा सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: बंगाल में नहीं थम रहा जूनियर डॉक्टरों का आक्रोश, आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

    यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: BJP नेता के खिलाफ पुलिस का एक्शन, दो डॉक्टरों को भी किया तलब