Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Grahan 2024: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, पढे़ें क्या होगी टाइमिंग और किस चीज का रखें खास ध्यान

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 09:25 AM (IST)

    Surya Grahan 2024 चैत्र नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा और ये योग 54 साल बाद बनने जा रहा है। ...और पढ़ें

    Surya Grahan 2024 साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में जानें।
    Surya Grahan 2024 साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में जानें।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Surya Grahan 2024 इस साल का सबसे पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। चैत्र नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा और ये योग 54 साल बाद बनने जा रहा है। 

    इस ग्रहण के चलते आसमान से जमीन तक एडवाइजरी जारी की गई है। 

    नहीं है कोई सूतक काल

    सूर्य ग्रहण (Total solar eclipse 2024) के दौरान सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि, इस ग्रहण का सूतक काल नहीं है, लेकिन आप दान कर सकते हैं। दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होगी। 

    Solar Eclipse का समय

    सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी सोमवार को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और 9 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। इस कारण इस बार सूर्य ग्रहण की अवधि 12 घंटे की होगी।

    कहां-कहां दिखेगा Solar Eclipse

    Solar Eclipse इस बार भारत में नजर नहीं आएगा। यही कारण है कि यहां सूतक काल नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण  अमेरिका, मध्य और दक्षिणी अमेरिकी, आयरलैंड के कुछ हिस्सों, ब्रिटेन और कनाडा में दिखेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण सबसे पहले मैक्सिको के Mazatian शहर में दिखाई देगा। 

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    • जानकारों का मानना है कि सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन न पकाएं और न ही खाएं। इस समय राहु के प्रभाव के चलते भोजन दूषित हो जाता है। 
    • वहीं, सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को नग्न आंखों से देखने के बजाए आपको एक अच्छी गुणवत्ता के चश्मे के साथ देखना चाहिए, इससे आंखों को नुकसान नहीं होता है।

    अमेरिका में चेतावनी जारी

    इस सूर्य ग्रहण से पहले फ्लाइट को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी सरकार की नागरिक उड्डयन एजेंसी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एडवाइजरी जारी की है। एफएए ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "विमान को संभावित एयरबोर्न होल्डिंग, रीरूट या अपेक्षित प्रस्थान निकासी समय के लिए तैयार किया जाना चाहिए जो सभी घरेलू आईएफआर आगमन और प्रस्थान के लिए जारी किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Total Solar Eclipse: पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान जानवर कैसे करते हैं प्रतिक्रिया? व्यवहार में परिवर्तन का निरीक्षण करेंगे वैज्ञानिक

    एजेंसी ने कहा कि आगामी पूर्ण सूर्य ग्रहण के चलते टेक्सास और न्यू इंग्लैंड के बीच हवाई क्षेत्र व्यस्त होने की उम्मीद है। दरअसल, सूर्य ग्रहण को देखने के लिए लोग उत्साहित होंगे और इस कारण लोग इन देशों की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। इसी कारण सूर्य ग्रहण के रास्ते में आने वाले हवाई अड्डों को सूचीबद्ध किया गया है, जहां हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है।