Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushil Modi Death: 'बिहार में खिलाया कमल...', सुशील मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री ने याद किया आपातकाल का ये किस्सा

    Updated: Tue, 14 May 2024 12:22 AM (IST)

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय मोदी कैंसर से पीड़ित थे और यहां अखिल भारतीय ...और पढ़ें

    वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी का निधन। फोटोः @narendramodi
    वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी का निधन। फोटोः @narendramodi

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक
    2. लालू बोले- संघर्ष का साथी खो दिया

    जागरण टीम, नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय मोदी कैंसर से पीड़ित थे और यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

    खुद दी थी कैंसर की जानकारी

    सुशील मोदी ने पिछले महीने ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी सार्वजनिक की थी कि उन्हें कैंसर हो गया है और वह लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे। सोमवार देर रात एक्स पर किए पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है।

    बिहार में भाजपा के उत्थान में रहा अमूल्य योगदानः पीएम मोदी

    उन्होंने कहा कि  बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

    राजद सुप्रीमो ने जताया दुख

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सुशील मोदी 1974 के छात्र आंदोलन के उनके सहयोगी थे। हमने एक संघर्ष और आंदोलन का अपना एक साथी खो दिया है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Sushil Modi Passes Away: सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    यह भी पढ़ेंः Sushil Modi News: छात्र राजनीति से शुरुआत, जेपी आंदोलन में निभाई अहम भूमिका; ऐसा रहा पॉलिटिकल करियर