Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी नंबर प्लेट, सिलीगुड़ी कनेक्शन और OLX... सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में शामिल कार पर नए खुलासे

    Updated: Thu, 07 May 2026 11:39 AM (IST)

    भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सिलीगुड़ी कनेक्शन सामने आया है, जिसमें इस्तेमाल हुई कार का नंबर सिलीगुड़ी के एक व्यक्ति से ...और पढ़ें

    घटना स्थल पर मौजूद सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गाड़ी। (सोर्स - पीटीआई)

    घटना स्थल पर मौजूद सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गाड़ी। (सोर्स - पीटीआई)

    HighLights

    1. सिलीगुड़ी कनेक्शन के बाद चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच तेज

    2. हत्या में प्रयुक्त कार पर फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा

    3. OLX विज्ञापन से अपराधियों ने नंबर का किया इस्तेमाल

    संवाददाता, सिलीगुड़ी। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में सिलीगुड़ी कनेक्शन सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान चंद्रनाथ रथ की कार को रोकने के लिए एक सफेद रंग की कार ने ओवरटेक कर रास्ता रोका था। जांच में उस कार पर लगा नंबर सिलीगुड़ी के शिवमंदिर निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर दर्ज पाया गया।

    इसके बाद पुलिस जेम्स विलियम्स के घर पहुंची और पूछताछ के लिए उन्हें माटीगाड़ा थाना ले जाया गया। इस दौरान उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया और जांच की जा रही है। वहीं, जांच में सामने आया कि हत्याकांड में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

    कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर दिया था विज्ञापन

    पुलिस जांच में यह भी पता चला कि कुछ महीने पहले जेम्स विलियम्स ने अपनी कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आशंका जताई जा रही है कि, वहीं से वाहन का नंबर लेकर अपराधियों ने उसका इस्तेमाल किया। पुलिस का मानना है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है।

    Screenshot 2026-05-07 113410

    उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को बदमाशों ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई। जानकारी के मुताबिक चंद्रनाथ रथ विधानसभा का कार्य निपटाकर गाड़ी से लौट रहे थे। तभी मध्यमग्राम के दोहारिया में एक बिरयानी की दुकान के करीब चंद्रनाथ की गाड़ी के समक्ष एक चारपहिया वाहन रुक गया।

    खबरें और भी

    इस दौरान दो बाइक से आए बदमाशों ने चंद्रनाथ को लक्ष्य कर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चंद्रनाथ के सीने में व पेट में कई गोलियां लगी। उन्हें फिर तुरंत मध्यमग्राम के निजी वीवा सिटी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- बाइक से ओवरटेक कर कार रोकी, करीब से अंधाधुंध फायरिंग... सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अबतक क्या-क्या पता चला?