विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय माल्या, नीरव मोदी, राणा... इन पांच भगोड़ों के प्रत्यर्पण में जुटा भारत, लिस्ट तैयार

Published: Sat, 25 Jan 2025 04:06 PM (GMT+05:30)

Indias fugitives List मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने का रास्ता आज साफ हो गया। ...और पढ़ें

Indias fugitives List भारत की भगोड़ा सूची में कई शामिल। (फोटो- जागरण)
Indias fugitives List भारत की भगोड़ा सूची में कई शामिल। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. मुंबई हमलों का दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ।
  2. भारत आतंकवादियों से लेकर आर्थिक अपराधियों तक को वापस लाने की कोशिश में लगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Indias fugitives List 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने का रास्ता आज साफ हो गया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। 

राणा ने भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए अमेरिका में अपना आखिरी कानूनी विकल्प खो दिया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा के दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा अनुरोध को खारिज कर दिया। 

राणा के अलावा, भारत कई दूसरे अपराधियों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है जो गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग गए थे। मोदी सरकार ने हाल ही में कहा था कि सभी भगोड़ों में ज्यादातर अमेरिका में छिपे हैं, जो अपराधियों के लिए 'सुरक्षित पनाहगाह' तक बन गया है।

भारत आतंकवादियों से लेकर आर्थिक अपराधियों तक को वापस लाने की कोशिश में लगा है। देखें सूची...

तहव्वुर हुसैन राणा

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों का आरोपी है। उस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे। राणा को 2009 में डेनमार्क में एक आतंकी साजिश के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले के अलावा, उसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को सहायता प्रदान करने का दोषी ठहराया गया है।

विजय माल्या

9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन डिफॉल्ट मामले में भगोड़े करार शराब कारोबारी विजय माल्या को वापस लाने के लिए भी सरकार तेजी से काम कर रही है। 2016 में भारत छोड़कर गए माल्या फिलहाल ब्रिटेन में हैं। किंगफिशर एयरलाइंस के बंद होने के बाद धोखाधड़ी के मामले में माल्या वांटेड हैं। माल्या को 2019 में भगोड़ा घोषित किया गया था। 

भारत माल्या की हिरासत के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है, जिसके जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है। 

अनमोल बिश्नोई

अनमोल बिश्नोई गुजरात की जेल से खूंखार गैंग चलाने वाला लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। लॉरेंस पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्याओं सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांटेड है। बिना वैध दस्तावेजों के देश में प्रवेश करने के कारण अनमोल को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अभी अनमोल को भारत प्रत्यर्पित किए जाने की संभावना नहीं है।

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी 14,000 करोड़ रुपये के पीएनबी लोन धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं। इन दोनों पर बैंक अधिकारियों के साथ कथित सांठगांठ को लेकर जांच की जा रही है, जिन्होंने धोखाधड़ी में उनकी मदद की थी। नीरव मोदी 2018 में देश छोड़कर भाग गया था और उसी साल उसे लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वह ब्रिटेन की जेल में बंद है और अब तक भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी सभी याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। वहीं, मेहुल चोकसी अब एंटीगुआ में है।

अर्श दल्ला

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ ​​अर्श दल्ला प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स का नेता है। अर्श कनाडा में रहता है और उसपर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के 50 से अधिक मामले दर्ज है।

अर्श दल्ला को जनवरी 2004 में आतंकवादी घोषित किया गया था। ये भी कहा जाता है कि अर्श दल्ला पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के संपर्क में है। पिछले अक्टूबर में एक हमले में घायल होने के बाद दल्ला को गिरफ्तार किया गया था। तब से भारत उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दिसंबर में उसे जमानत मिल गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।