Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में कार और ट्रक की भिड़ंत, दो बच्चों समेत सात की मौत

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 04:35 PM (IST)

    Tamil Nadu Accident तमिलनाडु में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ...और पढ़ें

    Tamil Nadu Accident तमिलनाडु में सड़क हादसा।
    Tamil Nadu Accident तमिलनाडु में सड़क हादसा।

    HighLights

    1. कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर।
    2. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की सहायता देने का आदेश।

    पीटीआई, तिरुवन्नामलाई। Tamil Nadu Accident तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    चेंगम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि कार सड़क की विपरीत दिशा में चली गई थी।

    मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की सहायता देने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने घायल महिला को एक लाख रुपये की सहायता देने का आदेश दिया है।

    अन्नाद्रमुक महासचिव और विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया। चेंगम पुलिस ने शुरू में कहा था कि दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। हालांकि, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी ने बाद में कहा कि मरने वालों की संख्या सात है और घायल महिला का इलाज एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।

    मंदिर जा रहे थे कार में सवार लोग 

    यह दुर्घटना तिरुवन्नामलाई-बेंगलुरु राजमार्ग पर हुई और कार में सवार लोग तमिलनाडु में एक मंदिर के दर्शन के बाद कर्नाटक की राजधानी लौट रहे थे।

    खबरें और भी