Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Road Accident: तमिलनाडु के तिरुमंगलम में कार और दोपहिया वाहन की हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच की मौत

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 10 Apr 2024 03:02 PM (IST)

    Tamil Nadu Road Accident तमिलनाडु के तिरुमंगलम से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आज सुबह तिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में विरुधुनगर और मदुरै राजमार्ग ...और पढ़ें

    तमिलनाडु के तिरुमंगलम में हुआ बड़ा हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)
    तमिलनाडु के तिरुमंगलम में हुआ बड़ा हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)

    पीटीआई, मदुरै (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के तिरुमंगलम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह तिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में विरुधुनगर और मदुरै राजमार्ग पर एक कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में पांच लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई। यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।

    मदुरै जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब हुई जब विरुधुनगर-मदुरै राजमार्ग पर तिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में एक तेज रफ्तार एसयूवी एक मोपेड से टकरा गई। अधिकारी ने आगे बताया कि पांच मृतकों में से चार एक ही परिवार के थे और मदुरै के विलापुरम इलाके के रहने वाले थे।

    नोट- मामले पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

    यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'नेताजी आपकी होगी जीत...,' चुनाव को लेकर ज्योतिषी तोते ने PMK प्रत्याशी को सुनाई भविष्यवाणी; पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार