विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ TDP कार्यकर्ता ने जताया विरोध, विमान के अंदर किया प्रदर्शन; गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 13 Sep 2023 09:46 AM (IST)

Chandrababu Naidu आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नायडू की गिरफ्तारी ...और पढ़ें

टीडीपी नेता अदारी किशोर कुमार (फोटो: टीडीपी के एक वीडियो से लिया गया)
टीडीपी नेता अदारी किशोर कुमार (फोटो: टीडीपी के एक वीडियो से लिया गया)

विशाखापत्तनम, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के गिरफ्तारी के बाद से पूरे राज्य में अशांति का महौल है। चंद्रबाबू नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने रविवार को 23 सितंबर तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नायडू के गिरफ्तारी के बाद तेलुगु देशम पार्टी के कार्यकर्ता राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ एक टीडीपी कार्यकर्ता विशाखापत्तनम जाने वाली उड़ान के अंदर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा गया।

टीडीपी कार्यकर्ता अदारी किशोर कुमार ने मंगलवार को विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर विमान के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो में किशोर कुमार को एक विमान के अंदर 'लोकतंत्र बचाओ' बैनर हाथ में पकड़े देखा जा सकता है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में धारा 144 की लागू

इससे पहले, टीडीपी कार्यकर्ताओं ने कथित कौशल विकास मामले में टीडीपी प्रमुख की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के खिलाफ सोमवार को चित्तूर में विरोध प्रदर्शन किया। टीडीपी ने पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है।  आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। 

सोमवार को राज्य पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कार्रवाई के तौर पर चित्तूर जिले में टीडीपी एमएलसी कंचेरला श्रीकांत सहित कई पार्टी नेताओं को हिरासत में लेने की भी कोशिश की।चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के खिलाफ तिरूपति और पश्चिम गोदावरी जिलों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू क्यों हुए गिरफ्तार, पढ़ें क्या है 371 करोड़ का कौशल विकास घोटाला

यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सियासी उबाल, विरोध में सड़क पर उतरी टीडीपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।