तेलंगाना में 54 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त, चार गिरफ्तार; नागपुर ले जाई जा रही थी खेप
तेलंगाना के यदाद्री भुवनागिरी जिले में 54 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-1786324239069_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यदाद्री भुवनागिरी में 54 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त।
चार आरोपी गिरफ्तार, नागपुर ले जाई जा रही थी खेप।
अवैध ड्रग निर्माण प्रयोगशाला पर छापा, उपकरण जब्त।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के यदाद्री भुवनागिरी जिले में एक प्रतिबंधित नशीली पदार्थ मेफेड्रोन की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए 27 किलोग्राम अवैध पदार्थ की कीमत 54 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने बताया कि यह अवैध पदार्थ वितरण के लिए महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया जा रहा था। बिबीनगर पुलिस थाने की एक टीम ने 8 अगस्त को कोंडामडुगु गांव के बाहरी इलाके में एक विशेष आपरेशन चलाया और एक कार को रोका।
यदाद्री भुवनागिरी के पुलिस अधीक्षक अक्षांश यादव ने कहा कि तलाशी के दौरान पुलिस ने 27 किलोग्राम मेफेड्रोन और दो प्लास्टिक के कैन में नशीले पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला रासायनिक पदार्थ 40 किलोग्राम एसीटोन बरामद किया।
दो महाराष्ट्र के और एक-एक असम और हैदराबाद के चार आरोपितों ने स्वीकार किया कि प्रतिबंधित दवा का निर्माण कोंडामडुगु में 5 से 7 अगस्त के बीच अन्य सहयोगियों की सहायता से अवैध रूप से किया गया था।
उनकी स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने प्रयोगशाला पर छापा मारा और दवा के निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण रिएक्टर और सेंट्रीफ्यूज जब्त किए। इन चारों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में प्रयोगशाला का मालिक और मुख्य आरोपित फरार है।
