Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Telangana: हैदराबाद के राजेंद्र नगर में डायपर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 04:19 AM (IST)

    तेलंगाना के रंगा रेड्डी के राजेंद्र नगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की ...और पढ़ें

    तेलंगाना के राजेंद्र नगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।(फोटो सोर्स: एएनआई)
    तेलंगाना के राजेंद्र नगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    HighLights

    1. रात करीब 8 बजे डायपर बनाने वाली फैक्टरी में लगी
    2. फायर स्टेशनों से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    एएनआई, रंगा रेड्डी। तेलंगाना के रंगा रेड्डी के राजेंद्र नगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 

    अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, आग रात करीब 8 बजे डायपर बनाने वाली फैक्टरी में लगी। सूचना पर आसपास के फायर स्टेशनों से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

    दिल्ली में डीटीसी बस में लगी आग 

    गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में गुरुवार को एक डीटीसी की बस में आग लग गई। बस के पिछले हिस्से में आग लगी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे आग बुझा ली गई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।