विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में दस भारतीय मछुआरे

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Thu, 05 Jan 2017 06:12 PM (IST)

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर उनके जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

रामेश्वरम (तमिलनाडु), प्रेट्र। तमिलनाडु के दस मछुआरों को उनकी दो नावों के साथ श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर उनके जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का आरोप लगाया है।

पुडुकोट्टाई के मत्स्य पालन के सहायक निदेशक सेकर ने गुरुवार को बताया कि पुडुकोट्टाई जिले के जगथपत्तिनम के रहने वाले इन मछुआरे विगत रात नेदुनथीवु में मछली पकड़ रहे थे। तभी इन्हें श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ उत्तरी श्रीलंका के कंकेसंनथुराई ले गए।

श्रीलंका में पहले से गिरफ्तार 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने पर श्रीलंका प्रशासन ने महज तीन दिन पहले यानी 2 जनवरी को ही सहमति दे दी थी। माना जा रहा था कि इसके साथ ही वह उनकी नौकाएं भी लौटा देंगे। लेकिन दस मछुआरों की इस ताजा गिरफ्तारी के साथ तमिलनाडु के मछुआरों के श्रीलंका में गिरफ्तार होने की तादाद बढ़कर 61 हो गई है।

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने लिया सत्तारूढ़ गोवा सरकार से समर्थन वापिस

दागी उम्मीदवारों की सुनवाई मामले में तेजी लाने पर सुप्रीम कोर्ट सहमत