यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गगनयान मिशन का ट्रायल सफल होने के बाद ISRO चीफ ने दी खुशखबरी, समुद्र से रिकवर किया गया क्रू मॉड्यूल
गगनयान मिशन का ट्रायल सफल होने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बड़ी खबर दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को लॉन्च ...और पढ़ें

HighLights
- क्रू मॉड्यूल को समुद्र से पूरी तरह किया गया रिकवर
- इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने दी जानकारी
- चेन्नई बंदरगाह पर लाया गया क्रू मॉड्यूल
पीटीआई, चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा शनिवार को लॉन्च किए गए टेस्ट फ्लाइट-डी1 मिशन के क्रू मॉड्यूल को समुद्र से पूरी तरह रिकवर कर लिया गया है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने आज इसकी जानकारी दी।
बता दें कि इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान (human space flight mission Gaganyaan) से पहले टीवी-डी1 टेस्ट वाहन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। इस दौरान क्रू मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया था और योजना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गिरा था। नौसेना ने भी पुष्टि की कि पूर्वी नौसेना कमान के उसके कर्मियों ने बंगाल की खाड़ी से क्रू मॉड्यूल को रिकवर कर लिया है।

Image: X/@isro
चेन्नई बंदरगाह पर लाया गया क्रू मॉड्यूल
यहां पत्रकारों से बात करते हुए, सोमनाथ ने कहा, 'क्रू मॉड्यूल अब समुद्र से पूरी तरह से बरामद हो गया है। इसे चेन्नई बंदरगाह पर लाया गया है। उन्होंने कहा, 'सब कुछ ठीक है। कोई विसंगति नहीं थी। उन्होंने कहा कि क्रू मॉड्यूल की लैंडिंग उम्मीद से काफी कम थी।
इसरो चीफ ने आगे कहा कि सभी डेटा बहुत अच्छे हैं। यह पूछे जाने पर कि अगली कार्रवाई क्या होगी, सोमनाथ ने कहा कि इसरो गगनयान मिशन के लिए टेस्ट की एक सीरीज आयोजित करेगा। 20 प्रमुख परीक्षण हैं। हम एक-एक करके टेस्ट कर रहे हैं।
#MissionGaganyaan#IndianNavy congratulates @isro on yet another historic feat & successful accomplishment of TVD1 mission; first milestone of India's human space exploration journey.@DRDO_India https://t.co/rQ2kJ6Q4HH pic.twitter.com/0iRwi52MfR
— SpokespersonNavy (@indiannavy) October 21, 2023
नौसेना और इसरो की संयुक्त टीमों ने रिकवर किया क्रू मॉड्यूल
इस बीच, नौसेना ने कहा, 'पूर्वी नौसेना कमान यूनिट ने व्यापक योजना, नौसेना गोताखोरों के प्रशिक्षण, मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के निर्माण और नौसेना और इसरो की संयुक्त टीमों द्वारा क्रू मॉड्यूल को रिकवर किया।'
खबरें और भी
पूर्वी नौसेना कमान ने क्रू मॉड्यूल की एक तस्वीर भी एक सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इससे पहले दिन में, इसरो ने देश के महत्वाकांक्षी गगनयान कार्यक्रम से संबंधित पेलोड के साथ एक परीक्षण वाहन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
यह भी पढ़े: Exclusive: 'हमारा न किसी भाषा से विरोध है, न धर्म से', तमिलनाडु के CM स्टालिन ने जागरण से की खास बातचीत