विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या उपचुनाव में भी चलेगा 'थलापति' विजय का जादू? दोनों सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का एलान

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:02 PM (IST)

तमिलनाडु में 6 अक्टूबर को होने वाले दो विधानसभा उपचुनावों के लिए सत्ताधारी TVK ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

TVK ने तमिलनाडु उपचुनावों के लिए किया उम्मीदवारों के नाम का एलान (फोटो-पीटीआई)

TVK ने तमिलनाडु उपचुनावों के लिए किया उम्मीदवारों के नाम का एलान (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. TVK ने तमिलनाडु उपचुनावों के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए।

  2. मदुरंथकम और धारापुरम सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान।

  3. मुख्यमंत्री विजय ने ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने दो विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) भी चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने उपचुनाव की तारीख भी तय कर दी है। 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती तय होगी।

TVK ने किया उम्मीदवारों के नाम का एलान

TVK के संस्थापक और मुख्यमंत्री विजय ने AIADMK के पूर्व विधायकों K मरगथम कुमारवेल और P सत्यभामा को क्रमशः मदुरंथकम और धारापुरम से उम्मीदवार बनाया है। TVK में शामिल होने से पहले वे इन्हीं सीटों का प्रतिनिधित्व करते थे।

कुमारवेल और सत्यभामा दोनों ने 23 अप्रैल के चुनावों में AIADMK उम्मीदवारों के रूप में अपनी-अपनी सीटों से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में विधायक पद से इस्तीफा देकर विजय की पार्टी में शामिल हो गए। कुमारवेल और सत्यभामा के इस्तीफे के बाद दोनों सीटें खाली हो गई थीं।

कुमारवेल TVK के उप महासचिव के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि सत्यभामा पार्टी की तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव हैं।

कुमारवेल ने चेंगलपट्टू जिले की मदुरंतकम सीट पर अपने निकटतम TVK प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की थी। इसी तरह, सत्यभामा ने धर्मपुरम (तिरुपुर जिला) निर्वाचन क्षेत्र में DMK की इंदिराणी टी को हराया था।

विजय की सरकार मजबूत करने की तैयारी

विजय ने एक बयान में कहा कि दोनों आरक्षित क्षेत्रों में उपचुनाव सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट के बैनर तले लड़े जाएंगे। बुधवार को नेताओं की बैठक के बाद इस गठबंधन का यह नाम रखा गया है। टीवीके के साथ इस गठबंधन में कांग्रेस और MDMK जैसी पार्टियां शामिल हैं।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जबरदस्त जीत हासिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह करते हुए विजय ने कहा, 'मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे जीत को ही एकमात्र लक्ष्य मानकर हमारे जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए वोट जुटाएं और ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें।'

AIADMK सूत्रों ने कहा कि पार्टी जल्द ही आगामी उपचुनावों के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'सिनेमा की शूटिंग की तरह चला रहे हैं सरकार', एमके स्टालिन का सीएम विजय पर पलटवार