Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TVK चीफ विजय ने किया सरकार बनाने का दावा, तमिलनाडु के राज्यपाल से की मुलाकात

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:28 PM (IST)

    TVK प्रमुख थलापति विजय ने आज बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। ...और पढ़ें

    थलापति विजय ने की राज्यपाल से मुलाकात (फोटो-एएनआइ)

    थलापति विजय ने की राज्यपाल से मुलाकात (फोटो-एएनआइ)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ थलापति विजय ने आज बुधवार को तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

    तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। टीवीके ने 108 सीटें हासिल कीं और विजय राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे हैं।

    TVK को बहुमत के लिए चाहिए 10 विधायक

    टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 118 सीटें चाहिए। टीवीके को बहुमत हासिल करने के लिए अभी 10 और विधायकों की जरूरत है।

    आइएएनएस के अनुसार, सरकार बनाने के लिए टीवीके पीएमके, वामपंथी दलों और वीसीके जैसे छोटे दलों से समर्थन मांग सकती है। कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन देने के संकेत दे दिए हैं।

    हालांकि द्रमुक के गठबंधन सहयोगियों एमडीएमके, वीसीके और डीएमडीके ने टीवीके से दूरी बनाए रखने का संकेत दिया है और वे समर्थन देने के इच्छुक नहीं हैं।

    कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने नई दिल्ली में बताया कि पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई को जनादेश की भावनाओं को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

    तमिलनाडु में TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

    टीवीके चीफ विजय ने दिसंबर 2025 में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर पूरी तरह खुद को राजनीति में झोंक दिया था। इसका नतीजा ये रहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की TVK सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी।

    विजय ने खुद दोनों सीटों तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर से जीत हासिल की और यह साबित कर दिया कि उनका करिश्मा सिर्फ सिनेमा तक ही सीमित नहीं है।

    राज्यपाल से मिलने के बाद विजय गुरुवार, 7 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    विजय चुने गए विधायक दल के नेता

    चुनावों में चौंकाने वाली जीत हासिल करने के बाद विजय मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विजय ने मंत्रिमंडल के गठन और विधानसभा में विधायकों के आचरण पर मंथन किया।

    एक पार्टी सूत्र ने बताया कि विधायकों ने सर्वसम्मति से विजय को टीवीके विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद विजय कड़ी पुलिस सुरक्षा में अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

    टीवीके नेता नांजिल संपत से जब पूछा गया कि पार्टी बहुमत कैसे हासिल करेगी, तो उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख इस मामले को सुलझा लेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विजय को चुनाव में जीत पर बधाई दी, जिस पर उन्होंने दोनों को धन्यवाद दिया।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने किया तमिलनाडु में TVK को समर्थन का एलान, DMK बोली- पीठ में छुरा घोंपा

    खबरें और भी