विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: ठाणे की 18 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे; 70 को बचाया गया

Published: Tue, 03 Feb 2026 09:21 AM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 18 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे 70 से अधिक लोग अंदर फंस ...और पढ़ें

ठाणे की इमारत में लगी भीषण आग। प्रतीकात्मक तस्वीर

ठाणे की इमारत में लगी भीषण आग। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे में तड़के सुबह एक 18 मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई। आग की लपटों के बीच 70 से ज्यादा लोग अंदर फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोग घायल हैं।

ये घटना ठाणे के शास्त्री नगर स्थित मिलान हिल का है। आज (मंगलवार) सुबह लगभग 4 बजे बिजली की पाइप से चिंगारी उठी और पलक झपकते ही पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई।

कैसे लगी आग?

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताडवी के अनुसार, हमें सुबह 4.14 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग 10वीं और 13वीं मंजिल के बीच में स्थित बिजली की पाइप में लगी थी, जिससे इमारत के अंदर भारी धुआं भर गया था।

यासीन ने बताया कि धुएं के कारण लगभग 70 से ज्यादा लोग अंदर फंस गए थे। दमकल कर्मियों और रेस्क्यू टीम ने मिलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि, इस घटना में 62 वर्षीय और 74 वर्षीय दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। दोनों घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आग पर पाया काबू

अधिकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों ने सुबह लगभग 5.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)