विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कबाड़ बेचकर सरकार को मिले 970 करोड़ रुपये, इसमें रेलवे सबसे आगे

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:14 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 08:52 AM (IST)

केंद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान में इस बार कमाई और सफाई दोनों के मामले में नया रिकार्ड बना है। ...और पढ़ें

कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये

कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये

HighLights

  1. कबाड़ से कमाई करने के मामले में रेलवे सबसे आगे रहा

  2. दो से 31 अक्टूबर तक देशभर में चलाया गया विशेष अभियान

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान में इस बार कमाई और सफाई दोनों के मामले में नया रिकार्ड बना है। एक महीने तक चले अभियान में सरकारी विभागों ने पुराने कबाड़ और ई-कचरे को बेचकर 970.33 करोड़ रुपये जुटाए।

कबाड़ बेचकर कमाई के मामले में रेलवे सबसे आगे रहा।केंद्र सरकार के विशेष अभियान 6.0 के तहत दो से 31 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्मिक मंत्रालय के अनुसार 2021 में वार्षिक विशेष अभियान शुरू होने के बाद से इस अभियान ने कई मामलों में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।अभियान के दौरान कबाड़ और ई-कचरे के निपटान से सरकार को 970.33 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

यह पिछले अभियान से करीब 16 प्रतिशत ज्यादा है। ई-कचरे के निपटान से करीब 50 करोड़ रुपये मिले। कबाड़ बेचकर कमाई करने वाले विभागों में रेलवे बोर्ड पहले स्थान पर रहा। रेलवे ने 618.06 करोड़ रुपये जुटाए।

रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने 88.96 करोड़ और कोयला मंत्रालय ने 61.41 करोड़ रुपये कमाए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की कमाई 34.81 करोड़ रुपये रही।

अभियान के दौरान कुल 19,88,826 स्थानों पर सफाई की गई। यह पिछले साल के 11,59,783 स्थानों के मुकाबले करीब 71 प्रतिशत अधिक है। अभियान के दौरान सरकारी कार्यालयों में 277.82 लाख वर्ग फीट जगह खाली कराई गई।

यह पिछले अभियान से करीब 19 प्रतिशत अधिक है। कोयला मंत्रालय ने सबसे ज्यादा 1.48 करोड़ वर्ग फीट जगह खाली कराई।

सरकार ने अभियान के दौरान 9,99,168 जन शिकायतों का निपटारा किया और 40,878 अपीलों पर कार्रवाई की। 26,79,875 फिजिकल फाइलों की समीक्षा कर 15,76,828 फाइलें हटाई गईं। वहीं 9,58,864 ई-फाइलों की समीक्षा हुई और 7,01,723 बंद की गईं।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 7.01 लाख से ज्यादा स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर पहला स्थान हासिल किया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 6.52 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में अभियान चलाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।