विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन दिन तक चलने वाला शाकंभरी उत्सव हुआ शुरू, देवी कनकदुर्गा को सब्जियों और फलों से सजाया

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 02 Jul 2023 08:14 AM (IST)

आंध्र प्रदेश में देवी शाकंभरी को समर्पित तीन दिवसीय शाकंभरी महोत्सव विजयवाड़ा के कनकदुर्गा मंदिर में शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

देवी कनकदुर्गा को सब्जियों और फलों से सजाया (फोटो-एएनआई)
देवी कनकदुर्गा को सब्जियों और फलों से सजाया (फोटो-एएनआई)

अमरावती, एजेंसी। Shakambhari Utsav Aarambh: आंध्र प्रदेश में देवी शाकंभरी को समर्पित तीन दिवसीय शाकंभरी महोत्सव विजयवाड़ा के कनकदुर्गा मंदिर में शुरू हो गया है। इस त्योहार के दौरान, देवी कनकदुर्गा को शाकंभरी देवी के रूप में सजाया और पूजा जाता है। देवी कनकदुर्गा को सब्जियों और फलों से सजाया जाता है और विशेष पूजा की जाती है।

इस दौरान देवी कनक दुर्गा को माता शाकंभरी के रूप में फल, सब्जियों और फूलों से सजाया गया है और इसी रूप में तीन दिनों तक माता की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। फल-सब्जियों से माता का श्रृंगार करने के साथ ही गर्भ ग्रह और मंदिर परिसर को भी फल और सब्जियों से सजाया गया है।