राजस्थान: पुष्कर से केन्या-थाईलैंड की तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, भेजा गया डिटेंशन सेंटर
पुष्कर में तीन विदेशी महिलाओं को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें थाईलैंड ...और पढ़ें

राजस्थान: पुष्कर से केन्या-थाईलैंड की तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
तीनों महिलाओं को पुलिस ने अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है
केन्या की महिला वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रह रही थी
जागरण, संवाददाता, जयपुर। पुष्कर में तीन विदेशी महिलाओं को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें थाईलैंड की दो महिलाएं अवैध तरीके से भारत-नेपाल सीमा पार कर भारत आई थी।
वहीं केन्या की महिला वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रह रही थी। तीनों महिलाओं को पुलिस ने अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।
सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों महिलाओं को एक होटल से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि केन्या की महिला मार्च 2025 में 90 दिन के वीजा पर भारत आई थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद वह पुष्कर में अवैध रूप से रह रही थी। वहीं विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से शरण देने या सहयोग देने वाले होटल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
