विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के बांकुड़ा में बड़ा हादसा, बारिश के दौरान घरों की दीवार ढहने से तीन की मौत

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:55 AM (IST)

बंगाल के बांकुड़ा जिले में बारिश के दौरान घरों की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त सभी अपने घर में सो रहे थे।

बंगाल के बांकुड़ा में बड़ा हादसा, बारिश के दौरान घरों की दीवार ढहने से तीन की मौत

बंगाल के बांकुड़ा में बड़ा हादसा, बारिश के दौरान घरों की दीवार ढहने से तीन की मौत

HighLights

  1. हादसे के वक्त सभी अपने घर में सो रहे थे।

  2.  लगातार बारिश के बीच अचानक मिट्टी की दीवार ढह गई 

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के बांकुड़ा जिले में बारिश के दौरान घरों की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त सभी अपने घर में सो रहे थे। पहला हादसा सोनामुखी थाना क्षेत्र के कुंडपुष्करिणी गांव में हुआ, जहां 76 साल की बेली रुईदास अपने बेटे और बहू के साथ मिट्टी के घर में रहती थीं।

मंगलवार रात लगातार बारिश के कारण घर की दीवार कमजोर हो गई थी। खतरा महसूस होने पर बेटा और बहू किसी तरह घर से बाहर निकल आए, लेकिन बेली अंदर रह गई। उसी दौरान दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।

मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए विष्णुपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। दूसरा हादसा सिमलापाल के कुश्तोड़ा गांव के आदिवासी मोहल्ले में हुआ।

पालकू बास्के अपनी पत्नी सोमा बास्के के साथ मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। लगातार बारिश के बीच अचानक मिट्टी की दीवार ढह गई और दोनों उसके नीचे दब गए। पड़ोसियों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

दोनों को सिमलापाल ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा गया है।