Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Online Fraud: ऑनलाइन ठगी के मामलों में हुई 3 गुना बढ़ोत्तरी, जानिए किस राज्य में कितने मामले हुए दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 10:12 PM (IST)

    देश में साइबर ठगी के मामलों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। ऑनलाइन धोखाधड़ी की दर्ज शिकायतों की संख्या करीब एक लाख 84 हजार हो गई। एक रिपोर्ट में ...और पढ़ें

    ऑनलाइन ठगी के मामलों में हुई 3 गुना बढ़ोत्तरी, जानिए किस राज्य में कितने मामले हुए दर्ज
    ऑनलाइन ठगी के मामलों में हुई 3 गुना बढ़ोत्तरी, जानिए किस राज्य में कितने मामले हुए दर्ज

    नई दिल्ली, अरविंद शर्मा। देश में ऑनलाइन खरीद और लेनदेन में तेजी के साथ ही साइबर ठगी के मामलों में भी अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो रही है। पांच वर्ष पहले ऑनलाइन धोखाधड़ी की दर्ज शिकायतों की संख्या जहां 60 हजार से भी कम थी, अब बढ़कर लगभग एक लाख 84 हजार तक पहुंच गई है। जनसंख्या के आंकड़ों की यदि अनदेखी कर दी जाए तो सबसे ज्यादा ठगी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश के लोगों से होती है। दिल्ली की जनसंख्या अन्य राज्यों की तुलना में कम है। फिर भी ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में देश में दिल्ली तीसरे पायदान पर खड़ी है।

    राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की रिपोर्ट बताती है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में तीन गुना से भी ज्यादा वृद्धि हुई है। इस हिसाब से प्रत्येक महीने औसतन 15 हजार 320 मामले दर्ज हो रहे हैं। ये ऐसे मामले हैं, जिनकी शिकायत साइबर सेल तक पहुंच सकी है। स्पष्ट है कि हजारों की संख्या में वैसे उपभोक्ता भी हैं, जो साइबर सेल तक नहीं पहुंच पाते हैं। हालांकि कुछ राज्यों ने अपने तरीके से इसे नियंत्रित भी किया है, लेकिन कई राज्यों में ऐसी ठगी अभी भी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। बिहार में पिछले पांच वर्षों में लगभग छह गुना वृद्धि हुई है।

    महाराष्ट्र में प्रारंभ में तो तेजी से मामले बढ़े किंतु पिछले दो वर्षों से संख्या स्थिर है। कोरोना काल में सबसे ज्यादा बिहार और यूपी में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में वृद्धि हुई। दोनों राज्यों में इन्हीं दो वर्षों में सीधे संख्या दोगुनी हो गई।

    Land For Job Scam: गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमत‍ि दी

    सबसे अधिक शिक्षित लोग शिकार

    नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि ऑनलाइन ठगी का शिकार सबसे अधिक शिक्षित लोग होते हैं। इनकी संख्या 80 से 90 प्रतिशत तक है। इसका कारण है कि बैंकिंग सेवाओं और लेन-देन का ऑनलाइन उपयोग सबसे ज्यादा शिक्षित ही करते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में इंजीनियर, डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त, वकील नेता एवं यहां तक कि पुलिस भी ठगों के चंगुल से बच नहीं पाते। साक्षरता दर में अन्य राज्यों से आगे दिल्ली और केरल में जनसंख्या के अनुपात में ज्यादा लोग साइबर फ्राड के शिकार हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    साइबर फ्रॉड रोकने के लिए केंद्र तत्पर

    गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत ऑनलाइन कारोबार करने वाले सारे संस्थानों को उपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था करना अनिवार्य है। शिकायत मिलने के एक महीने के भीतर समाधान देने का निर्देश है। इसके लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल भी शुरू किया गया है। साथ ही एक टोल फ्री नंबर - 1930 भी जारी किया गया है। केंद्रीय कानून के आधार पर राज्यों में भी ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया गया है।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- मुख्तार गैंगस्टर नहीं तो देश में कोई भी अपराधी गैंगस्टर नहीं

    Lohri Celebration 2023: ढोल-नगाड़े बजाकर और खुशियो की गीत गाकर धूमधाम से मनाई जा रहा लोहड़ी

    किस राज्य में कब-कितनी ऑनलाइन धोखाधड़ी

    राज्य/साल 2018 2019 2020 2021 2022
    यूपी 7076 9824 11576 21130 25484
    महाराष्ट्र 7995  10180 11800 18560 18799
    दिल्ली  7704 8692 10046 14550 14661
    बिहार 2086 2828 3950 8625 11515

    हरियाणा

    3618 4568 5428 8514 9371

    हिमाचल प्रदेश

    399 440 666 1204 1281

    मध्यप्रदेश

    2834 4058 4735 6592 8976

    पंजाब

    1414 1715 2148 3563 3972

    झारखंड

    871 1138 1338 2895 3618

    चंडीगढ़

    270 371 430 559 588

    उत्तराखंड 

    638 906 1090 2260 2260

    छत्तीसगढ़

    633 886 1090 1665 1907

    जम्मू-कश्मीर

    588 711 616 1348 1534