विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद हथियार दिल्ली वापस लाने का था प्लान, पुलिस जांच से घबराए आरोपियों ने सूरत में छिपाईं बंदूकें और कारतूस

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:32 PM (IST)

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद आरोपियों का हथियार दिल्ली ले जाने का ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ हमले में बड़ा खुलासा

टाइगर श्रॉफ हमले में बड़ा खुलासा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, हमले में शामिल आरोपियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि गोलीबारी की घटना के बाद वे इस्तेमाल किए गए हथियार और बचे हुए कारतूसों को वापस दिल्ली ले जाएं।

पिछले हफ्ते दिल्ली और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए चार प्रमुख आरोपियों, सुमित, कुणाल, राधा और बबीता, को अदालत ने 28 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांचकर्ताओं को मिले वॉयस नोट्स से पता चला है कि हरियाणा निवासी कुणाल ने हथियारों का इंतजाम किया था, जिसे उसके हैंडलर्स ने हमले के बाद बंदूकें दिल्ली वापस लाने का फरमान सुनाया था।

हालांकि, हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण जब पुलिस की जांच तेज हुई, तो आरोपियों ने अपनी योजना बदलकर हथियारों को गुजरात के सूरत में ठिकाने लगा दिया। पुलिस को शक है कि इनका इरादा दिल्ली में हथियारों को नष्ट कर जांच एजेंसियों को गुमराह करने का था।

गाड़ी पर किया था अंधाधुंध फायरिंग

यह घटना मुंबई के जुहू इलाके में घटी थी। जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से बाहर निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने अगले हिस्से पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली वहां मौजूद फैंस की भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति को लग गई।

घटनास्थल के वीडियो और जांच से पता चला कि एक हमलावर ने उस पैसेंजर सीट की ओर निशाना साधा था जहां टाइगर बैठे थे, लेकिन गनीमत रही कि बंदूक जाम हो गई और टाइगर बाल-बाल बच गए।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने धमकी दी है कि जो भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ संबंध या मेल-जोल रखेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा। पुलिस अब तक इस पूरी साजिश में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कई बड़े सितारों की हुई थी रेकी

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि टाइगर श्रॉफ उनका प्राथमिक या असली टारगेट नहीं थे। उनका मुख्य लक्ष्य सलमान खान थे। जब सलमान खान तक पहुंचना मुश्किल हो गया, तो आरोपियों ने आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के मुंबई स्थित आवासों की रेकी शुरू कर दी।

बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने बांद्रा स्थित आमिर खान के घर की कम से कम तीन बार रेकी की थी। हालांकि, आमिर खान का अधिकांश समय घर के अंदर रहना और शहर के बाहर शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त रहना उनके बचाव की वजह बन गया।

जब हमलावर इन शीर्ष बॉलीवुड सितारों तक नहीं पहुंच सके, तो उन्होंने अपनी योजना में बदलाव किया। आरोपियों को जानकारी मिली कि टाइगर श्रॉफ अक्सर बिना किसी भारी सुरक्षा व्यवस्था के शहर में घूमते हैं और आसानी से फैंस से मुलाकात करते हैं। इसी आसान पहुंच के कारण हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना चुना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।