Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव 2026: रिजल्ट से पहले कोलकाता में बवाल, EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचीं सीएम ममता; TMC ने EC को बताया 'कठपुतली'

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 11:16 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम से पहले कोलकाता में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर झड़प हुई। ...और पढ़ें

    टीएमसी ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज, मचा बवाल।

    टीएमसी ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज, मचा बवाल।

    HighLights

    1. कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा।

    2. टीएमसी ने भाजपा पर मतपेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

    3. ममता बनर्जी की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के अगले दिन कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में कथित छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर गुरुवार को वहां जबर्दस्त उत्तेजना फैल गई।

    स्ट्रॉन्ग रूम में बाहरी लोगों के कथित रूप से घुसने और ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी व पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष और मंत्री व प्रत्याशी शशि पांजा शाम में खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए।

    देखते ही देखते वहां तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ जुट गई और दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। बाद में पुलिस व भारी संख्या में पहुंचे केंद्रीय बल ने हस्तक्षेप कर धरना दे रहे तृणमूल नेताओं को कई घंटे बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वहां से हटा दिया।

    स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर बाहरी लोगों की आवाजाही

    कुणाल घोष और शशि पांजा कई घंटों से धरना दे रहे थे। दोनों नेताओं का आरोप था कि सील किए गए स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर बाहरी लोगों की आवाजाही हो रही है और पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने अंदर जाकर स्थिति की जांच करने की मांग की, लेकिन सुरक्षा नियमों का हवाला देकर उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए

    माहौल तब गरम हो गया जब तृणमूल नेताओं के धरने देने की खबर पाकर भाजपा प्रत्याशी तापस राय और संतोष पाठक भी वहां पहुंचे। उनके पहुंचते ही तृणमूल समर्थकों ने उन्हें घेरकर जय बांग्ला के नारे लगाए, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाकर जवाब दिया। इससे माहौल और गरमा गया और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इससे वहां व्यापक उत्तेजना फैल गई।

    खबरें और भी

    स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग

    भाजपा प्रत्याशियों ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना व बड़ी संख्या में तृणमूल समर्थकों की मौजूदगी पर सवाल उठाए। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी काफी बहस हुई। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय बल वहां पहुंचकर सभी को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग कर दी है। बताते चलें कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र में उत्तर कोलकाता की सात विधानसभा सीटों का स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है।

    ममता पहुंची भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल स्ट्रॉन्ग रूम

    दूसरी ओर, मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी रात करीब आठ बजे भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। ममता वहां काफी देर तक रूकी रही। इस दौरान मंत्री फिरहाद हकीम भी वहां पहुंचे, लेकिन उन्हें पुलिस ने अंदर जाने की इजाजत नहीं दी।

    भाजपा ने क्या कहा?

    भाजपा नेता तापस रॉय कहते हैं, "हम स्ट्रॉन्ग रूम की देखरेख के लिए दो लोगों को तैनात करेंगे। वे (TMC) बस अफवाहें फैला रहे हैं क्योंकि वे अपनी हार के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। यहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है।"

    यह भी पढ़ें: West Bengal Exit Poll 2026: टुडेज चाणक्य का भी आ गया एग्जिट पोल, बंगाल में बड़ा उलटफेर