विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TN: बिजली विभाग के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के आवास पर ईडी ने की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई तलाशी

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Tue, 13 Jun 2023 11:42 AM (IST)

TN News तमिलनाडु के बिजली विभाग के मंत्री वी सेंथिल बालाजी और उनके कुछ करीबियों के आवास पर ईडी ने ...और पढ़ें

तमिलनाडु के बिजली विभाग के मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी
तमिलनाडु के बिजली विभाग के मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी

चेन्नई, पीटीआई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली विभाग के मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।

बालाजी के परिसरों पर छापेमारी

राजधानी चेन्नई और करूर में बालाजी के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने बालाजी के खिलाफ एक कथित नौकरी के बदले नकदी घोटाले की जांच के लिए पुलिस और ईडी अनुमति दी थी। बालाजी के पास वर्तमान में मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग भी है।

मंत्री के करीबियों के आवास पर छापेमारी

अधिकारी ने बताया कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। 26 मई को भी आयकर विभाग ने राज्य में बालाजी के करीबी लोगों की तलाशी ली थी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बालाजी के साथ कथित तौर पर संबंध रखने वाले विभिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और दफ्तरों में करीब 40 स्थानों पर तमिलनाडु भर में आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की थी।

डीएमके कार्यकर्ताओं और अधिकारियों में झड़प

सेंथिल बालाजी के भाई अशोक के घर में तलाशी लेने पहुंची टीम के साथ डीएमके कार्यकर्ताओं ने झड़प शुरू कर दी। सेंथिल बालाजी के खास और करीबी रिश्तेदार व कुछ ठेकेदार कथित तौर पर मंत्री के साथ कथित भ्रष्टाचार में शामिल थे, जिस कारण इनकम टैक्स विभाग ने बिजली मंत्री के करीबियों के यहां छापेमारी की थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।