यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तमिलनाडु के चित्तेरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन; टूटा हुआ मिला ट्रैक
तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। यह घटना चिट्टेरी रेलवे स्टेशन पर हुई लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ है। शुरुआती ...और पढ़ें

HighLights
- तमिलनाडु में रेलवे पटरी से उतरी ट्रेन
- 2011 में दो ट्रेनों की हुई थी भीषण टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। जिले के चिट्टेरी रेलवे स्टेशन पर अराकोणम-कटपडी मेमू पैसेंजर ट्रेन (66057) पटरी से उतर गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के चित्तेरी स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय के बाद पटरी से उतरने की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में पता चला है कि लोको पायलट द्वारा ट्रेन को तुरंत रोकने से पहले तेज आवाज सुनी गई थी।
टूटा हुआ था रेलवे ट्रैक
घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है, उसे देखकर पता चल रहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने के स्थान पर रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा स्पष्ट रूप से टूटा हुआ दिखाई दे रहा है।
घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए रेलवे के अधिकारी बेहतर जानकारी साझा कर सकते हैं।
खबरें और भी
क्षति का आकलन करने में जुटे अधिकारी
हालांकि, इस घटना के बाद दक्षिणी रेलवे ने ट्रेन सेवाओं में व्यवधान की सीमा या पूर्ण बहाली के अनुमानित समय के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
घटना के बाद मरम्मत का कार्य जारी है और रेलवे कर्मचारी तथा आपातकालीन दल मौके पर पटरियों को साफ करने और संरचनात्मक क्षति का आकलन करने के लिए मौजूद हैं।
साल 2011 में हुई थी ट्रेन दुर्घटना
इससे पहले, साल 2011 में चित्तेरी के पास दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए थे और 70 से अधिक लोग घायल हुए थे।