त्रिपुरा में दो संदिग्ध हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
त्रिपुरा पुलिस और असम राइफल्स ने अगरतला में दो संदिग्ध हथियार डीलरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो ...और पढ़ें

त्रिपुरा में दो संदिग्ध हथियार तस्कर गिरफ्तार
HighLights
त्रिपुरा पुलिस और असम राइफल्स ने की संयुक्त कार्रवाई।
अगरतला में दो संदिग्ध हथियार डीलर हुए गिरफ्तार।
उनके पास से दो पिस्तौल और तीन मैगजीन बरामद।
डिजिटल डेस्क, अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और असम राइफल्स ने बिहार से अगरतला आए हथियारों के दो संदिग्ध डीलरों को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि जब त्रिपुरा पुलिस के जवान रविवार रात अगरतला-खोवाई रोड पर शालबगान इलाके में गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे, तो उन्हें असम राइफल्स से जानकारी मिली कि दो लोग डोमडोमिया से अगरतला की ओर पैदल आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार और गोला-बारूद हैं।
शालबगान इलाके में एक ज्वाइंट आपरेशन में दोनों को रोका गया और हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान, उनके पास से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और अन्य सामान बरामद किए गए।
आरोपितों की पहचान सूरज कुमार और श्रीकांत कुमार के तौर पर हुई, जो क्रमशः बिहार के लखीसराय और वैशाली जिलों के रहने वाले हैं। वे बरामद हथियारों और गोला-बारूद को रखने के लिए कोई वैध लाइसेंस या कानूनी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद हथियारों और गोला-बारूद को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
