विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Birthday: टैरिफ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, जन्मदिन की दी बधाई

Published: Tue, 16 Sep 2025 11:48 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2025 02:13 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके उनकी 75वीं जन्मतिथि पर बधाई दी। मोदी ने ट्रंप ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके उनकी 75वीं जन्मतिथि की बधाई दी (फोटो: रॉयटर्स)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके उनकी 75वीं जन्मतिथि की बधाई दी (फोटो: रॉयटर्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके उनकी 75वीं जन्मतिथि की बधाई दी। ट्रंप के इस कदम को भारत के साथ संबंधों को फिर से स्थापित करने के अमेरिकी प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है।

मोदी ने एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा, 'मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप, मेरी 75वीं जन्मतिथि पर आपके फोन काल और हार्दिक बधाई के लिए धन्यवाद। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका की व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।' ट्रंप ने मोदी को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री की 75वीं जन्मतिथि से एक दिन पहले फोन किया है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का जन्‍मदिन: 24 साल में कितनी बार ली शपथ, कौन-कौन-से रिकॉर्ड हैं उनके नाम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।