विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु राज्यसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पहली बार खुल सकता है TVK का खाता

Published: Mon, 01 Jun 2026 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:01 AM (IST)

तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। सत्ताधारी टीवीके को यह ...और पढ़ें

रास चुनाव में टीवीके का खुल सकता है खाता (फाइल फोटो)

रास चुनाव में टीवीके का खुल सकता है खाता (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राज्यसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू।

  2. सत्ताधारी टीवीके को सीट मिलने की प्रबल संभावना

  3. सीट कांग्रेस को देने पर भी हो सकता है विचार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। सत्तारूढ़ टीवीके को पहली सीट मिलने की उम्मीद है। मेलम विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद अन्नाद्रमुक नेता सीवी षणमुगम ने सात मई को राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इस तरह यह सीट खाली हुई थी।

चूंकि, टीवीके राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार की आसान जीत की संभावना है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि टीवीके यह सीट अपने पास रखेगी या किसी गठबंधन सहयोगी, विशेषकर कांग्रेस को दे देगी। चुनाव परिणाम आने के बाद टीवीके को समर्थन देने वाली पहली पार्टी कांग्रेस ही थी।

चुनाव के लिए नामांकन एक से आठ जून तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मतदान 18 जून को होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु पर पूरी तरह विजय का कंट्रोल, TVK राज्यसभा में एंट्री के लिए तैयार