Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश में बनाई जाएंगी दो लाख सहकारी समितियां; Vibrant Village योजना को भी मंजूरी, कई फैसलों पर कैबिनेट की मुहर

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 04:42 PM (IST)

    प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम नाम की एक स्की ...और पढ़ें

    बैठक में कई फैसलों पर कैबिनेट की मुहर (सोर्स- एएनआई)
    बैठक में कई फैसलों पर कैबिनेट की मुहर (सोर्स- एएनआई)

    नई दिल्ली, एएनआई: आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सेंट्रल मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान फैसलों को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने देश में सहकारिता को मजबूत करने और इसकी पहुंच को बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। ठाकुर ने बताया कि सरकार ने अगले पांच सालों में करीब दो लाख बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना करने का लक्ष्य रखा है।

    यह भी पढ़े: Fact Check: CAA और एनआरसी को लागू करने का दावा गलत, अधिसूचित होने के बाद भी लागू नहीं किया जा सका है CAA

    वाइब्रेंट विलेज योजना को मंजूरी

    प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम नाम की एक स्कीम को भी मंजूरी दी है। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए चलाया जाएगा। इस योजना के लिए केंद्र के ओर से करीब 4800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

    ITBP की 7 नई बटालियन होंगी स्थापित

    केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ITBP की 7 नई बटालियन और एक ऑपरेशनल बेस की स्थापना को हरी झंडी दिखा दी गई है। नई स्थापित की जाने वाली टुकड़ियों में करीब 9400 जवानों की नियुक्तियां की जाएगी। जिनके कंधे पर भारत-चीन सीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी।

    यह भी पढ़े: एग्री-स्टार्टअप की सफलता के लिए नया आइडिया, सस्ता प्रोडक्ट और शुरू से फंडिंग के प्रयास जरूरी

    खबरें और भी