Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को डेंगू से क्यों है अधिक खतरा? सामने आई वजह

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:05 PM (IST)

    एक शोधपत्र के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में डेंगू की गंभीर और जानलेवा जटिलताओं का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। ...और पढ़ें

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में डेंगू की गंभीर और जानलेवा जटिलताओं का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। विशेषज्ञों के शोध पत्र में यह दावा किया गया है।

    इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डायबिटीज एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित होने वाले इस शोध पत्र में सुझाव दिया गया है कि डायबिटीज के रूटीन इलाज में डेंगू का टीकाकरण भी शामिल किया जाए।

    इससे ज्यादा जोखिम वाले लोगों में गंभीर स्थिति और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत को कम करने में मदद मिल सकती है।

    टाइप 2 डायबिटीज मरीजों को गंभीर डेंगू का अधिक खतरा

    रविवार को इस शोधपत्र के परिणाम मीडिया के साथ साझा किए गए। टाइप 2 डायबिटीज ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर इंसुलिन का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है। इससे खून में शर्करा (शुगर) का स्तर बढ़ जाता है।

    डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. ज्योतिदेव केशवदेव के नेतृत्व में तैयार इस शोधपत्र को देशभर के कई प्रमुख डायबिटीज विशेषज्ञों और इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन, यूरोप की निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नीति पाल ने मिलकर लिखा है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार अधिक ब्लड शुगर से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो जाती है और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों में गंभीर डेंगू संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

    नियमित डायबिटीज उपचार में डेंगू टीकाकरण का सुझाव

    ऐसे मरीजों में शरीर की सूजन बढ़ाने वाले साइटोकाइन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिससे वायरस से लड़ने की क्षमता घटती है।

    इससे डेंगू बुखार, अंदरूनी रक्तस्राव और गंभीर मामलों में डेंगू शाक सिंड्रोम हो सकता है। डेंगू शाक जानलेवा स्थिति है जिसमें ब्लड प्रेशर तेजी से गिर जाता है।

    गौरतलब है कि डेंगू मच्छरों से फैलने वाला वायरल संक्रमण है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल डेंगू संक्रमण के लगभग अनुमानित 10 करोड़ से 40 करोड़ मामले सामने आते हैं।