यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या है 'Five Eyes', भारत पर कनाडा के आरोपों के बीच चर्चा के केंद्र में क्यों आया? World War II से है नाता
भारत और कनाडा के बिगड़ते संबंध के एक बीच एक नाम की चर्चा जोरों पर हैं। ये नाम है Five Eyes का। भारत और कनाडा विवाद के बीच इस नाम की चर्चा होना इसलिए भ ...और पढ़ें

HighLights
- भारत-कनाडा विवाद के बीच क्यों चर्चा में है 'Five Eyes'
- अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और कनाडा हैं सदस्य।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले में कनाडा द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद अब दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। कनाडा के आरोपों पर भारत सरकार एक्शन मोड में है। भारत ने पहले कनाडा के उच्चायुक्त को तलब कर उन्हें पांच दिनों के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद सरकार ने कनाडा के लिए वीजा सर्विस सस्पेंड कर नागरिकों की एंट्री पर रोक लगा दी।
हालांकि, भारत और कनाडा के बिगड़ते संबंध के एक बीच एक नाम की चर्चा जोरों पर हैं। ये नाम है 'Five Eyes' का। भारत और कनाडा विवाद के बीच इस नाम की चर्चा होना इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि इसमें वो देश शामिल हैं, जिससे भारत के संबंध हाल के सालों में काफी मजबूत हुए हैं।

क्या है Five Eyes?
दरअसल, 'Five Eyes' एक पांच देशों का समूह है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और कनाडा शामिल हैं। इस फाइव आइज अलायंस का मकसद खुफिया जानकारी को एक-दूसरे तक पहुंचाना है। सरकारी सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कनाडा और भारत के बीच संबंध बिगड़ने की शुरुआती वजह 'Five Eyes' है। कनाडा सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले की जांच करीब एक महीने पहले शुरू की थी। इस दौरान कनाडा सरकार ने कई जानकारियां जुटाई।
यह भी पढ़ें- कनाडा के खिलाफ मोदी सरकार के तीन बड़े फैसले, पढ़ें 72 घंटों में क्यों छिड़ी दोनों देशों के बीच रार
कब बना था Five Eyes?
- बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसकी शुरुआत हुई थी।
- विश्व युद्ध के दौरान पहले सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन ही इसके सदस्य थे।
- दोनों देशों एक-दूसरे के साथ विश्व युद्ध से जुड़ी इंटेलिजेंस इनपुट को साझा करते थे।
- हालांकि, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भी इसे खत्म नहीं किया गया, बल्कि साल 1948 में इस गठबंधन में कनाडा भी शामिल हो गया।
- इसके बाद इस अलायंस का विस्तार हुआ और इसमें दो और देश शामिल हुए। साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी इसके सदस्य बन गए।
.jpg)
खबरें और भी
क्यों चर्चा में आया Five Eyes?
बताया जा रहा है कि कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में कनाडा सरकार ने जांच के दौरान Five Eyes की भी मदद ली। सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि कनाडा सरकार को फाइव आइज नाम के खुफिया गठबंधन से कई अहम जानकारी मिली हैं। हालांकि, इस संबंध में फाइव आइज गठबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच नई दिल्ली में बैठे सरकारी अधिकारियों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि सरकार इसे लेकर गंभीर है और संभावना यह भी है कि इसकी मदद से कनाडा में बैठे भारतीय कर्मचारियों की जासूसी भी की गई है।
फोन टैपिंग की संभावनाओं ने पकड़ा जोर
सूत्रों ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि इस मामले में फोन टैपिंग की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर कनाडा सरकार ने भारतीय राजनयिक और कर्मचारियों का फोन टैप किया है तो ऐसा करना वियना कन्वेंशन के खिलाफ होगा।